Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
गैस के कारण छाती में होने लगा है दर्द तो इन 4 चीजों को खाने पर मिल सकती है राहत, जानिए इस्तेमाल का तरीका
Gas Pain in Chest: गैस के चलते कई बार छाती में भी दर्द उठने लगता है. ऐसे में घबराएं नहीं बल्कि कुछ असरदार घरेलू नुस्खों को अपनाकर देखें.
गैस के कारण छाती में होने लगा है दर्द तो इन 4 चीजों को खाने पर मिल सकती है राहत, जानिए इस्तेमाल का तरीका
Chest Pain Home Remedies: इस तरह दूर होगा गैस की वजह से होने वाला छाती का दर्द.
Chest Pain: पेट में बन रही गैस सिर्फ पेट में ही दर्द का कारण नहीं बनती बल्कि इसका प्रभाव छाती पर भी पड़ सकता है जिससे छाती में जलन और दर्द होने लगता है. हालांकि, सभी को गैस के साथ सीने में दर्द उठे जरूरी नहीं है और यह बहुत ज्यादा सामान्य भी नहीं है लेकिन कभी अगर दर्द उठने लगे तो कुछ ऐसे घरेलू उपाय भी हैं जो बेहद काम आते हैं. गैस के अलावा एसिड रिफलक्स (Acid Reflux) होने पर भी छाती में दर्द होने लगता है क्योंकि पेट से निकलने वाली एसिडिक गैस (Acidic Gas) श्वसन नली से सीधा छाती कर पहुंचती है. बिना देरी किए जानते हैं वे कौनसे नुस्खे हैं जो गैस के कारण होने वाले छाती के दर्द से छुटकारा दिलाते हैं.
एस्ट्रोलर जय मदान ने बताया नए साल पर इन 4 तरह के लोगों से बना लें दूरी, जिंदगी हमेशा रहेगी खुशनुमा एस्ट्रोलर जय मदान ने बताया नए साल पर इन 4 तरह के लोगों से बना लें दूरी, जिंदगी हमेशा रहेगी खुशनुमा
पुरुषों की इन आदतों से महिलाएं होती हैं हाईली इंप्रेस, जानिए यहां कौन-कौन सी हैं वो बातेंपुरुषों की इन आदतों से महिलाएं होती हैं हाईली इंप्रेस, जानिए यहां कौन-कौन सी हैं वो बातें
दुबले-पतले हैं और बढ़ाना चाहते हैं वजन तो इन 5 चीजों को दूध में मिलाकर पीना कर दीजिए शुरू, होने लगेगा Weight Gainदुबले-पतले हैं और बढ़ाना चाहते हैं वजन तो इन 5 चीजों को दूध में मिलाकर पीना कर दीजिए शुरू, होने लगेगा Weight Gain
सेब को छिलके के साथ खाना चाहिए या छीलकर, जानिए सेहत के लिए किस तरह Apple खाना है ज्यादा बेहतर
गैस के कारण छाती में दर्द के घरेलू उपाय | Chest Pain In Gas Home Remedies
अदरक
गैस, एसिडिटी, पेट दर्द जैसी दिक्कतों पर अदरक कमाल का असर दिखाता है. इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण अनेक दिक्कतों को दूर करते हैं. गैस के कारण सीने में हो रहे दर्द से निजात पाने के लिए भी अदरक का सेवन किया जा सकता है. इसके लिए आप अदरक को उबालकर इस पानी को गर्म-गर्म पी सकते हैं या फिर अदरक (Ginger) को सादा ही खा सकते हैं, दोनों ही तरीकों से यह फायदेमंद है.
सौंफ
पेट को ताजगी से भरने के साथ-साथ सौंफ दर्द और गैस को भी दूर करती है. गैस दूर होने पर सीने के दर्द में भी आराम मिलने लगता है. सौंफ के सेवन के लिए इसे सादा चबाया जा सकता है, काढ़ा बनाया जा सकता है या सिर्फ पानी में सौंफ (Fennel Water) को उबालकर और छानकर पिया जा सकता है.
अजवायन
छाती में जमी गैस (Gas in chest) के लिए अजवायन का सेवन किया जा सकता है. आपको करना बस यह है कि एक चम्मच अजवायन को भूनकर उसमें हल्का काला नमक मिला कर चबाएं या फिर एक गिलास पानी के साथ गटक लें. अजवायन का पाउडर या गर्म चाय भी फायदेमंद है.
नींबू पानी
पेट से जुड़ी दिक्कतों में नींबू पानी बेहद काम आता है, खासकर गैस होने पर इसका सेवन अच्छा रहता है. एक गिलास में काला नमक और नींबू निचौड़ कर पी लें. यह छाती तक पहुंची गैस को भी शांत करेगा.
| --------------------------- | --------------------------- |