Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
Health Tips: गेहूं नहीं खाएं जौ का आटा, हार्ट, डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल और मोटापा सब रहेगा कंट्रोल
Barley Benefits: जौ एक ऐसा अनाज है जो आपको ढ़ेर सारे फायदे देता है. जौ के आटे से बनी रोटी खाने से वजन घटाने में मदद मिलती है. इससे हार्ट हेल्दी रहता है. डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है.
Barley Grain And Flour Benefits Helps In Weight Loss Control Diabetes Heart And Cholesterol Health Tips: गेहूं नहीं खाएं जौ का आटा, हार्ट, डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल और मोटापा सब रहेगा कंट्रोल
जौ के फायदे
Weight Loss Food: वजन घटाने के लिए आपको सबसे पहले अपने अनाज में बदलाव करने की जरूरत है. आपको गेहूं का आटा अपनी डाइट से हटा देना चाहिए. इसकी जगह आप बार्ले यानि जौ के आटे से बनी रोटियां खाएं. जौ का आटा बहुत फायदेमंद होता है. इससे वजन घटाने में मदद मिलती है. नियमित रूप से जौ का आटा खाने से हार्ट हेल्दी रहता है और डायबिटीज को कंट्रोल करने में फायदेमंद है. बार्ले का आटा बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करता है. इसमें प्रोटीन, फाइबर, बी विटामिन, आयरन, जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. ये काफी लो कैलोरी फूड है जो फाइबर से भरपूर होता है. आपको खाने में जौ का आटा ही खाना चाहिए.
जौ का आटा खाने के फायदे
1- वजन घटाए (Weight loss)- जौ का आटा या जौ का दलिया दोनों ही वजन घटाने में मदद करता है. जौ भरपूर फाइबर और लो कैलोरी फूड है. इसे खाने से पेट जल्दी भरता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगती है. इससे वजन घटाने में मदद मिलती है.
2- डाइजेशन अच्छा बनाए (Improves Digestion)- चूंकि जौ फाइबर से भरपूर होता है तो इसे खाने से डाइजेशन अच्छा रहता है. जौ में इनसोल्यूबल फाइबर होता है. जो पेट के लिए अच्छा होता है. इससे कब्ज की समस्या नहीं होती है.
3- कोलेस्ट्रॉल घटाए (Lower Cholesterol)- आजकल ऑयली खाने से बेड कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है, जो हार्ट में ब्लॉकेज पैदा करता है. ऐसे में आपको जौ से बनी चीजें खानी चाहिए. इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल को घटाने में मदद मिलती है. इसमें बीटा-ग्लूकन्स बाइल एसिड होता है जो ‘खराब’ कोलेस्ट्रॉल को घटाता है.
4- डायबिटीज कंट्रोल करे (Diabetes Control)- डायबिटीज के मरीज को गेहूं की जगह जौ के आटे से बनी रोटी खानी चाहिए. इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है और इंसुलिन में सुधार आता है. जौ से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम होता है.
5- हृदय को स्वस्थ रखे (Reduce Heart Disease)- आजकल हार्ट की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. ऐसे में लोगों को डाइट में जौ से बनी चीजें शामिल करनी चाहिए. ये हार्ट संबंधी बीमारियों के खतरे को कम करता है.
| --------------------------- | --------------------------- |