Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
रात में सोने पहले चेहरे पर इस तरह लगाएं गुलाब जल, दूर होंगी ये 5 समस्याएं, मिलेगा गजब निखार
Rose Water Benefits: चेहरे पर गुलाब जल लगाने के फायदे कई हैं. इससे नेचुरल ग्लो आता है और स्किन संबंधी कई तरह की समस्याओं से राहत मिलती है.
Rose Water Benefits: गर्मियों के मौसम में स्किन से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती हैं. इन दिनों लोग ज्यादा स्किन टैन और पिग्मेंटेशन से परेशान रहते हैं, साथ ही बढ़ती गर्मी, उमस और गंदगी त्वचा की कई अन्य समस्याओं को और बढ़ावा देती है. इस मौसम में स्किन का ख्याल रखने में गुलाब जल आपकी मदद कर सकता है. आइए इस खबर में हम आपके लिए चेहरे पर गुलाब जल लगाने का तरीका और उसके फायदों के बारे में बता रहे हैं.
स्किन के लिए कैसे फायदेमंद है गुलाब जल?
गुलाब जल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है. इसमें मौजूद नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट्स चेहरे में अंदर से निखार लाने में मदद करते हैं. ये त्वचा के अंदर डेड सेल्स को साफ करते हैं, पोर्स को साफ करते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. इसके अलावा गुलाब जल त्वचा को गर्मियों में होने वाली कई अन्य समस्याओं से भी बचाव में मदद करते हैं.
चेहरे पर गुलाब जल लगाने के फायदे- Benefits of applying rose water on face
1. पिग्मेंटेशन को कम करता है गुलाब जल
गर्मियों के मौसम में अधिकतर लोगों को पिग्मेंटेशन की समस्या रहती है, इससे स्किन भद्दी नजर आने लगती है. ऐसे में गुलाब जल पिग्मेंटेशन को कम करने में मदद कर सकता है. क्योंकि गुलाब जल में स्किन व्हाइटनिंग गुण होता है, इसके अलावा इसमें कुछ ब्लीचिंग गुण भी होते हैं, जो कि स्किन से काले व लाल रंग के पैच को दूर करके में मदद करते हैं. आप गुलाब जल में एलोवेरा मिलाकर चहरे पर लगाएं.
2. त्वचा को ठंडक पहुंचाता है गुलाब जल
गुलाब जल त्वचा को ठंडक पहुंचाने का काम करता है. ये स्किन के अंदर मौजूद गर्मी को शांत करता है और इसकी लालिमा को कम करता है. इसके बाद ये त्वचा के अंदर पीएच बैलेंस करने में मदद करते हैं. खास बात ये भी है कि ये पिंपल्स को कम करते हैं और त्वचा में होने वाले सूजन से बचाते हैं. बस आपको सुबह उठते ही या रात में सोने से पहले अपने स्किन पर गुलाब जल लगाना है.
3. सनटैन को हल्का करता है गुलाब जल
आपने देखा होगा कि गर्मियों में अधिकतर लोग सन टैन से परेशान रहते हैं. ये समस्या दूर करने में गुलाब जल आपकी मदद कर सकता है. गुलाब जल त्वचा में नमी को लॉक करता है और इसे अंदर से हाइड्रेटेड रखता है. इस तरह ये चेहरे को लंबे समय के लिए मॉइस्चराइज करने में मदद करता है और सनटैन को धीमे-धीमे हल्का करता है. आप हर दिन रात को सोने से पहले कॉटन की मदद से इसे अपने चेहरे पर लगाना है.
4. बेहतरीन स्किन टोनर है गुलाब जल
गुलाब जल एक बेहतरीन स्किन टोनर की तरह भी काम करता है. आप इसके टोनर बना कर इस्तेमाल कर सकते हैं. ये पहले तो स्किन की क्लींनजिंग करता है, दूसरा इसे मॉइस्चराइज करता है और तीसरा झुर्रियों से बचा कर इसकी टोनिंग करता है.
5. सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है गुलाब जल
गुलाब जल सूरज की हानिकारण किरणों से बचाने में मददगार है. इसमें प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट सन प्रोटेक्टिंग एजेंट की तरह काम करते हैं और त्वचा को यूवी किरणों से असर से बचाते हैं. साथ ही गुलाब जल फ्री-रेडिकल्स के असर को कम करके सनबर्न को रोकते हैं.
चेहरे पर गुलाब जल लगाने का तरीका और समय
1. रात के समय सोने से पहले चेहरे पर गुलाब जल लगाएं.
2. सुबह फेस क्लींनजर की तरह भी आप गुलाब जल का इस्तेमाल करें.
3. धूप से आने के बाद फेस टोनर की तरह भी गुलाब जल का इस्तेमाल किया जा सकता है.
| --------------------------- | --------------------------- |