healthplanet.net

Posted on

गुड़ के इस्तेमाल से बढ़ाएं लम्बाई, हर उम्र के लिए अचूक है यह नुस्खा

लम्बाई का कम या ज्यादा होना कई बातों पर निर्भर करता है। अमूमन यह पोषण की कमी के कारण या जेनेटिक भी होता है। कई बार बढ़ती उम्र में शरीर में पानी की कमी होना, हार्मोनल बदलाव, अर्थराइटिस या हड्डियों से जुड़े रोग होना भी इसका कारण बनता है। इसलिए बढ़ती उम्र में शरीर की हाइट बढ़ने के लिए बहुत जरूरी है कि इन चीजों पर ध्यान दिया जाए। लेकिन....

अयुर्वेदिक नुस्खे

अगर आपकी हाइट कम है तो खान-पान में बदलाव करते हुए कुछ अयुर्वेदिक नुस्खे अपनाकर भी आप अपनी हाइट कुछ हद तक बढ़ा सकते हैं। यहां हम आपको ऐसे ही दो नुस्खों के बारे में बता रहे हैं।

सावधानी

हालांकि हर किसी के शरीर के ग्रहण करने की क्षमताएं अलग-अलग होती हैं, इसलिए अलग-अलग लोगों के लिए इसके प्रभाव अलग-अलग हो सकते हैं। इसके अलावा ऐसे भी और इन नुस्खों को आजमाते हुए तो विशेष तोर पर अपने भोजन में कैल्शियम युक्त और हड्डियों को मजबूत बनाने वाले खाद्य पदार्थ शामिल करें। बींन्स, ब्रोकली (हरी गोभी), शलगम, दूध जरूर शामिल करें। आगे जानें उपाय....

आंवला

कार्तिक का माह चल रहा है और सर्दियां आने ही वाली हैं। आयुर्वेद विज्ञान के अनुसार ऐसे भी माना जाता है कि जो व्यक्ति पूरे कार्तिक के महीने में गुड़ के साथ कच्चे आंवले का सेवन करता है उसका शरीर कभी रोगी नहीं बनता और हर प्रकार से विकास करता है। यह नुस्खा आपकी हाइट बढ़ाने के काम भी आ सकता है।

आंवला

लगातार कुछ महीनों तक कच्चा आंवला दांतों से काटकर और चबा-चबाकर खाएं। अगर आप कच्चा आंवला ना खा पाएं तो उसका जूस भी पी सकते हैं।

गुड़ और दूध का नुस्खा

गाय के दूध में कैल्शियम होता है और यह शरीर के लिए ज्यादा सुपाच्य होता है, गुड़ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और पोषक तत्वों की ऑब्जर्वेंस बढ़ाता है। इन दोनों के प्रयोग से आगे बताया हुआ यह आसान नुस्खा आप अपनी हाइट बढ़ाने के लिए आजमा सकते हैं।

गुड़ और दूध का नुस्खा

एक ग्लास गाय के दूध में एक चम्मच गुड़ अच्छी तरह मिलाएं। इसे हर सुबह खाली पेट पिएं। नियमित रूप से ऐसा कम से कम 2 से 3 महीनों के लिए करें।

अगर गठिया या जेनेटिक कारणों से आपकी हाइट बढ़नी रुकी हो तो ऐसे मामले में इसका असर होना थोड़ा मुश्किल है लेकिन हार्मोनल बदलावों या पोषक तत्वों की कमी के कारण अगर आपकी हाइट कम हुई हो तो 30 से 35 तक की उम्र तक यह नुस्खा आपके काम का हो सकता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info