healthplanet.net

Posted on

ज्यादा गुड़ खाने से आपकी सेहत हो सकती है खराब, सर्दियों में संभलकर करें सेवन, जानें इसके नुकसान

ज्यादा गुड़ खाने से फूड एलर्जी का खतरा भी बढ़ जाता है.
Side Effects of Gur: सर्दियों का मौसम लोगों को गर्मी की अपेक्षा ज्यादा अच्छा लगता है लेकिन, सर्दियां आते ही कई तरह की बीमारियां भी तेजी से फैलने लगती है. यही वजह से लोग ठंड के मौसम में हेल्थ कॉन्शियस ज्यादा हो जाते हैं. ठंड के दिनों में बड़े बुजुर्ग और हेल्थ एक्सपर्ट गुड़ खाने की सलाह देते हैं. गुड़ कई तरह के स्वास्थ्य लाभ से भरपूर होता है. गुड़ के खाने से खून साफ होता है और साथ ही यह मेटबॉलिज्म में भी तेजी से सुधार करता है जिससे यह पाचन क्रिया को भी ठीक करता है.

गुड़ में आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, मिनरल्स जैसे कई पोषक तत्वों का भरपूर सोर्स होता है. गुड़ को नैचुरल स्वीटनर के तौर पर भी जाना जाता है. हालांकि अगर गुड़ को अधिक मात्रा में खाया जाए तो इससे कई तरह के नुकसान हो सकते हैं. आइए जानते हैं ज्यादा गुड़ खाने से क्या क्या नुकसान हो सकते हैं…

ब्लड शुगर को बढ़ाता है
गड़ एक प्राकृतिक स्वीटनर जरूर है और इसमें कई सारे पोषक तत्व होते हैं लेकिन फिर भी यह पूरी तरह से स्वास्थ्य के लिए लाभदायक नहीं है. अक्सर लोग कहते हैं कि किसी भी भी चीज की अति खराब होती है और गुड़ के साथ भी यही है. अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो इसका सेवन आपके हानिकार होगा. क्या आप जानते हैं कि 100 ग्राम गुड़ में करीब 10-15 ग्राम फ्रुक्टोज होता है. इसका रोजाना सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकार होगा.

संक्रमण का कारण बन सकता है
गुड़ को गन्ने के रस से तैयार किया जाता है. यह ज्यादातर इस तरह से तैयार किया जाता है जो स्थिति स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है. कई बार गुड़ तैयार किए जाने वाले कच्चे माल को ठीक से साफ भी नहीं किया जाता जिससे बीमारियां होने का खतरा बना रहता है.

फूड एलर्जी का खतरा
ज्यादा गुड़ खाने से फूड एलर्जी का खतरा भी बढ़ जाता है. कभी कभी गुड़ के सेवन से पेट में दर्द, सर्दी खांसी, मचली, सिर में दर्द और उल्टी जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं.

वजन बढ़ाता है गुड़
कई बार लोग गुड़ का सेवन यह सोचकर करते हैं कि इससे उनका डाइट प्लान खराब नहीं होगा. लेकिन, ऐसा नहीं है गुड़ वजन को भी बढ़ाता है लेकिन यह तब है जब आप एक सीमित मात्रा से ज्यादा इसका सेवन करते हैं. गुड़ प्रोटीन, वसा के साथ साथ फ्रुक्टोज से भरपूर होता है. 100 ग्राम गुड़ में लगभग 383 कैलोरी होती है.

कब्ज की समस्या हो सकती है
थोड़ी मात्रा में गुड़ का सेवन करने से हमारी इम्यूनिटी और मेटाबॉलिज्म मजबूत रहता है लेकिन यदि अधिक सेवन किया जाए तो इससे पाचन क्रिया असंतुलित हो सकती है. गुड़ एक ऐसा स्वीटनर है जो गर्म होता है और अधिक खाने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है.

सूजन की समस्या हो सकती है
अधिक गुड़ खाने से आपके शरीर में सूजन आ सकती है. बता दें कि गुड़ में शुगर की मात्रा काफी अधिक होती है और यदि आप ज्यादा खाते हैं तो इससे पैर, पंजों में, हांथ में सूजन आ सकती है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info