healthplanet.net

Posted on

दूध पीना हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है यह तो आप जानते ही होंगे। वैसे तो दूध को कंप्लीट फ़ूड माना जाता है लेकिन इसे और ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए इसमें कई और चीज़ें भी मिलाई जाती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, दूध में गुड़ मिलाकर पीने से दोगुना पोषण मिलता है। गुड़ कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें कैल्शियम,आयरन,पोटैशियम, जिंक, विटामिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। रोजाना दूध में गुड़ मिलाकर पीने से स्वास्थ्य को कई फायदे होते हैं। दूध में गुड़ मिलाकर पीने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

आज के इस लेख में हम आपको दूध में गुड़ डालकर पीने के फायदे बताने जा रहे हैं -


पेट संबंधी समस्याएं होती हैं

आपने अक्सर देखा होगा के खाने के बाद मीठे में गुड़ दिया जाता है। दरअसल, इसके पीछे यह वजह है कि गुड हमारे पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गुड में मौजूद तत्व पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं, जिससे खाना पचाने में मदद मिलती है। वहीं, दूध में गुड़ डालकर पीने से इसका लाभ दोगुना हो जाता है। दूध में मौजूद एंटासिड गुड़ के डाइजेस्टिव एजेंट के साथ मिलकर कब्ज, गैस और अपच की समस्या को दूर करते हैं।

एनीमिया की शिकायत दूर होती है

दूध में गुड़ मिलाकर पीने से एनीमिया की शिकायत भी दूर होती है। दरअसल गुड में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के गुण पाए जाते हैं। रोजाना दूध में गुड़ मिलाकर पीने से शरीर में खून की कमी का खतरा कम होता है।

वजन घटने में मददगार

वेट लॉस के लिए भी दूध में गुड़ डालकर पीना बहुत फायदेमंद माना जाता है। दरअसल गुड़ में मौजूद पोटैशियम शरीर में जमा अतिरिक्त फैट को कम करने में मदद करता है। वहीं, दूध में मौजूद कैल्शियम और प्रोटीन से भूख कम लगती है। जिससे बढ़ते मोटापे को कम करने में मदद मिलती हैं।

पीरियड्स के दर्द में आराम मिलता है

दूध में गुड़ मिलाकर पीने से पीरियड्स के दर्द से राहत मिल सकती है। इसके साथ ही इस मिश्रण का सेवन करने से अंदरूनी दर्द में भी आराम मिलता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

दूध में गुड़ डालकर पीना न केवल हमारे स्वास्थ्य बल्कि हमारी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। गर्मियों के मौसम में दाने, मुँहासे या खुजली की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। ऐसे में दूध में गुड़ डालकर पीने से इन परेशानियों को दूर करने में मदद मिलती है। दूध में गुड़ डालकर पीने से त्वचा पर बैक्टीरियल ग्रोथ को कम करने में मदद मिलती है।

अनिद्रा की समस्या दूर होती है

दूध में गुड़ डालकर पीने से अनिद्रा की समस्या भी दूर होती है। गुड में मौजूद पोषक तत्व हमारे खून को शुद्ध करते हैं और शरीर में उर्जा बनाए रखते हैं। इसके सेवन से शरीर आराम की मुद्रा में आता है। इसलिए नींद ना आने की समस्या हो तो सोने से पहले गुनगुने दूध में गुड़ मिलाकर पीना चाहिए।


बाल मजबूत बनते हैं

दूध में गुड़ मिलाकर पीने से बालों की ग्रोथ भी अच्छी होती है। गुड में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। वहीं दूध में कैल्शियम, बायोटिन और पैंटोथैनिक एसिड जैसे तत्व मौजूद होते हैं जो बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। दूध में गुड़ मिलाकर पीने से बालों का झड़ना भी कम होता है और बाल तेजी से बढ़ते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info