Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
सर्दियों में रोजाना खाएं गुड़ और मूंगफली, शरीर को मिलेगी गर्माहट
सर्दियों में गुड़ और मूंगफली के सेवन से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। इससे शरीर को गर्माहट मिलने के साथ-साथ कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
Peanuts and Jaggery Benefits: सर्दी का सीजन आ गया है। इस सीजन में शरीर को गर्म रखना बहुत ही जरूरी है। इसलिए इन दिनों बाजार में चिक्की, गोंद के लड्डू, मूंगफली के लड्डू बिकते हुए नजर आते हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है कि आखिर गुड़ और मूंगफली से बने लड्डू खाने से क्या होता है? दरअसल, सर्दियों में मूंगफली और गुड़ से तैयार चीजों का सेवन करने से आपकी बॉडी गर्म रहती है। इसके अलावा यह कई बीमारियों को दूर कर सकता है। आज हम इस लेख में गुड़ और मूंगफली का सेवन करने के फायदों के बारे में जानेंगे। आइए जानते हैं गुड़ और मूंगफली खाने से शरीर को क्या लाभ होते हैं?
गुड़ और मूंगफली एक साथ खाने के फायदे
गुड़ और मूंगफली का एक साथ सेवन करने से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। खासतौर पर सर्दियों में इसके सेवन से काफी लाभ होंगे।
सर्दी-जुकाम की परेशानी करे दूर
गुड़ और मूंगफली की तासीर गर्म होती है। ऐसे में सर्दियों के सीजन में इस कॉम्बो का सेवन करने से आपके शरीर की गर्माहट बनी रहती है। साथ ही आपको सर्दी-जुकाम की परेशानी से भी राहत दिलाने में प्रभावी होता है। दरअसल, इसका सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है, जो संक्रमण और बैक्टीरियल समस्याओं को प्रभावी ढंग से दूर रखने में असरदार है।
प्रजनन क्षमता में सुधार
गुड़ और मूंगफली का एक साथ सेवन करने से प्रजनन क्षमता में सुधार किया जा सकता है। दरअसल, मूंगफली में सेलेनियम भरपूर रूप से मौजूद होता है। वहीं, गुड़ मैग्नीशियम और आयरन का काफी अच्छा स्त्रोत होता है, जो प्रजनन संबंधी समस्याओं में सुधार करने में आपकी मदद कर सकता है। ऐसे में अगर आप प्रजनन क्षमता को बेहतर करना चाहते हैं तो गुड़ और मूंगफली का एक साथ सेवन करें।
ब्लड को करे डिटॉक्सिफाई
ब्लड को डिटॉक्सिफाई करने के लिए गुड़ और मूंगफली का सेवन करें। यह कॉम्बो हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार लाने में प्रभावी होता है। इसके साथ ही यह एनीमिया से बचाने करने में प्रभावी है। इन दोनों का एक साथ सेवन करने से आपके शरीर को कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स प्राप्त होते हैं, जो खून को शुद्ध करने में आपकी मदद कर सकता है।
हड्डियों को करे मजबूत
मूंगफली और गुड़ में कैल्शियम भरपूर रूप से मौजूद होता है, जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह कॉम्बो फाइबर, पोटैशियम और जिंक का समृद्ध स्रोत होते हैं, जो इम्यूनिटी को भी बढ़ावा देते हैं।
बेहतर ब्लड सर्कुलेशन
गुड़ और मूंगफली का एक साथ सेवन करने से आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। दरअसल, इससे आपके शरीर को भरपूर रूप से एंटीऑक्सीडेंट्स प्राप्त होता है। साथ ही यह आयरन का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
पाचन में सहायक
सर्दियों के दिनों में पाचन शक्ति को मजबूत बनाने के लिए गुड़ और मूंगफली का सेवन करें। इससे कब्ज, अपच और एसिडिटी की समस्याओं को दूर किया जा सकता है।
गुड़ और मूंगफली का एक साथ सेवन करने से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। यह सर्दियों के दिनों में आपके शरीर को गर्म रखता है। इसके अलावा कई लाभ होंगे। हालांकि, अगर आपको इसमें से किसी से एलर्जी की शिकायत है तो एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
| --------------------------- | --------------------------- |