healthplanet.net

Posted on

प्लास्टर और अन्य ड्रेसिंग कैसे लगाएँ?

किसी भी ड्रेसिंग को लगाने से पहले अपने हाथ धोएं और सुखाएं, और उपलब्ध होने पर डिस्पोजेबल सर्जिकल दस्ताने पहनें।

बैठें या लेट जाएं, या उस व्यक्ति को ऐसा करवाएं जिसका खून बह रहा है।
अगर आप किसी और की मदद कर रहे हैं, तो उन्हें बताएं कि आप ड्रेसिंग करते समय क्या-क्या कर रहे हैं?
किसी भी रक्तस्त्राव को रोकने के लिए दवाब लगाएं और प्रभावित पैर या हाथ को दिल के लेवल के ऊपर उठाकर रखें।
आप जिस घाव को बंद करना चाहते हैं उससे हल्की बड़ी ड्रेसिंग का इस्तेमाल करें।
ड्रेसिंग को किनारों से पकड़ें और अपनी उंगलियों को ड्रेसिंग के उस हिस्से से दूर रखे जिससे घाव को ढंका जाना है

बैडेंज से जुड़े ड्रेसिंग पैड्स को जीवाणुरहित बनाएं

जीवाणुरहित (स्वच्छ) ड्रेसिंग पैड्स सुरक्षात्मक तह में आते हैं। लेकिन एक बार खुल जाने पर ये जीवाणुरहित नहीं रहते हैं।
ड्रेसिंग करते समय-

घाव और आस-पास की त्वचा को साफ करें और सुखाएं।
बैंडेज को पैड के दोनों ओर से पकड़ें।
पैड को सीधा घाव पर रखें।
अंग और पैड के आस-पास छोटे सिरे को एक बार घुमाएं।
दूसरे हिस्से को अंग के इर्द गिर्द, पूरे पैड को कवर करते हुए बांधे।
पैड के ऊपर दोनों सिरों को इकट्ठा कर, इसे सुरक्षित करने और घाव के ऊपर हल्का सा दवाब बनाए रखने के लिए बांध दें।

ड्रेसिंग नियमित रूप से बदली जानी चाहिए

अगर घाव गहरा है तो ड्रेसिंग करवाने के बाद आपको मामूली चोटों के विभाग में जाने की ज़रूरत हो सकती है।
अगर खून बहना नहीं रूक रहा है तो अपने नज़दीकी इमरजेंसी विभाग में जल्द से जल्द जाएं।
प्लास्टर (चिपकने वाली ड्रेसिंग) (Plasters- adhesive dressings)

प्लास्टर्स गॉज के टुकड़े के बने होते हैं और इनमें एक चिपचिपा (चिपकने वाला) (adhesive) पदार्थ होता है, ये आमतौर पर एकल जीवाणुरहित पैक्स में आते हैं।
कभी-कभी ये अलग-अलग आकार और माप में आते हैं, या आप अपनी माप के अनुसार इन्हें काट सकते हैं। कुछ प्लास्टर्स वॉटर प्रूफ होते हैं।
प्लास्टर करते वक्त:

घाव और आस-पास की त्वचा को साफ कर के सुखा लें।
प्लास्टर को खोलें और इसे सुरक्षात्मक स्ट्रिप्स द्वारा पकड़ें जिसमें पैड साइड नीचे की ओर हो।
स्ट्रिप्स को पीछे की ओर छीले लेकिन उन्हे हटाएं नहीं।
पैड को घाव पर रखें, स्ट्रिप्स को पीछे की ओऱ खीचें और प्लास्टर के किनारों को दबाएं।

जब भी प्लास्टर गंदे, गीले या अधिक खून से भीग जाएं तो उन्हें बदल देना चाहिए।
कुछ लोगों में चिपकने वाली स्ट्रिप्स के प्रति ऐलर्जी होती है- प्लास्टर करने से पहले इस बारे में पूछ लें।
बैंडेज कैसे लगाएं? (How do I apply a bandage?)

बैंडेज करते समय याद रखने वाले मुख्य बिंदु निम्न हैं:

इस बात का पूरा ध्यान रखें कि व्यक्ति को कोई असुविधा तो नहीं हो रही है और उन्हें बताएं कि आप क्या कर रहे हैं?
जिस ओर चोट है उस ओर से काम करें ताकि आपको उनके शरीर पर झुकना ना पड़े।
शरीर के घायल हिस्से को उस स्थिति में रखे जिसमें वो बैंडेज के बाद होगा।
सही साइज़ के बैंडेज का उपयोग करें- शरीर के विभिन्न हिस्सों को पट्टी की अलग-अलग चौड़ाई की आवश्यकता होती है।
किसी अंग को पट्टी करते समय उंगलियों या पैर की उंगलियों को ढंकने से बचें ताकि आप आसानी से खून के बहाव की जांच कर सकें।
बैंडेज को मज़बूती से बांधे लेकिन कसकर नहीं, और फिर किनारों को मोड़कर और उनमें गांठ बांधकर सुरक्षित करें। आप सेफ्टी पिन, टेप या बैंडेज क्लिप का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
जैसे ही बैंडेज हो जाए, तुरंत ही पूछे कि कही ये अधिक टाइट तो नहीं है और फिर उंगली के नाखून या त्वचा के एक हिस्से पर दवाब बनाकर सर्कुलेशन चेक करे जब तक स्किन पेल ना हो जाए। अगर रंग तुरंत पहले जैसा नहीं होता है, तो बैंडेज ज्यादा टाइट हो सकती है, आपको इसे ढ़ीला करना चाहिए। इंजरी के बाद, अंग सूज सकते हैं इसलिए बैंडेज केबाद हर 10 मिनट में सर्कुलेशन चैक करें।

रोलर बैंडेजेस (Roller bandages)

तीन तरह की रोलर बैंडेज होती हैं:

ऐसी बैंडेज जो जालीदार बुनाई के साथ बनी होती हैं और हवा को आर-पार आने देती हैं, लेकिन घावों पर दवाब नहीं डालती, और जोड़ों को सपोर्ट नहीं करती है।
इलास्टिक पट्टियां, जो व्यक्ति के शरीर के आकार के हिसाब से ढल जाती हैं, और ड्रेसिंग को सुरक्षित करने और नरम ऊतकों की चोटों जैसे मोच में सपोर्ट करने के लिए काम आती हैं।
क्रेप बैंडेज का उपयोग क्षतिग्रस्त जोड़ों को मजबूत सहारा देने के लिए किया जाता है

रोलर बैंडेज लगाने के लिए:

बैंडेज के रोल्ड पार्ट को चोट से ऊपर और बिना रोल्ड हिस्से को चोट से नीचे रखें।
इंजरी के चारों ओर दो बार लपेटने से शुरूआत करें ताकि आखिर का सिरा जगह पर रहे।
अंग के ऊपर सिरों को चढ़ाते हुए पट्टी बाँधें और इस बात का ध्यान रखें कि हर नई परत पिछली परत के एक तिहाई से लेकर दो तिहाई हिस्से को ढंके।
पट्टी को एक बार फिर से लपेटकर और किनारे को सुरक्षित करके खत्म करें।

कोहनी और घुटनों पर पट्टियां लगाते वक्त, पट्टी को जगह पर रखने या मोच और खिंचाव को सहारा देने के लिए, जोड़ को थोड़ा सा मोड़ें, पट्टी को आठ की फिगर में लगाएं, और जोड़ के प्रत्येक तरफ पट्टी को काफी दूर तक फैलाएं।
हाथ पर ड्रेसिंग लगाते वक्त, पट्टी को जगह पर रखने के लिए या मोच और खिंचाव को सहारा देने के लिए, आड़े घुमावों का उपयोग करते हुए कलाई के अंदर से हाथ के पीछे की ओर छोटी उंगली के अंत तक, अंगूठे को मुक्त रखते हुए काम करें।
ट्यूबलर बैंडेज (Tubular bandages)

ट्यूबलर बैंडेज का प्रयोग हाथ या पैर की उंगलियों की पट्टी करने में या क्षतिग्रस्त जोड़ों को सहारा देने में किया जा सकता है। ये फैबरिक ट्यूब की बनी होती हैं।

आप टखने जैसे मुड़ने वाले जोड़ों पर लचीली पट्टियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। जो कि ट्यूबलर गॉज से बनी होती हैं और जिन्हे उंगलियों या पैर की उंगलियों पर रखा जा सकता है, लेकिन ये रक्तस्राव को रोकने के लिए कोई दबाव नहीं देती हैं।

किसी चोट पर ट्यूबलर पट्टी रखने से पहले, आपको इसे छोटे आकार में काटने की आवश्यकता हो सकती है।
त्रिकोणीय बैंडेज (Triangular bandages)

त्रिकोणीय बैंडेज लम्बी ड्रेसिंग्स में, एक अंग को सहारा देने में गलपट्टी के रूप में या किसी ड्रेसिंग को जगह पर सुरक्षित रखने में इस्तेमाल की जा सकती हैं।
अगर आप त्रिकोणीय पट्टी को बांह पर गलपट्टी के रूप के उपयोग कर रहे हैं तो इसे खुला इस्तेमाल करें।
आपको चाहिए:

जब आप काम कर रहे हो, तो व्यक्ति को अपनी बांह को सीने के आगे की ओर पकड़ने और बांह को सहारा देने को कहें।
बांह के नीचे और गर्दन के पीछे के चारो ओर पट्टी को रखें।
बैंडेज के दूसरे हिस्से को बांह के ऊपर रखें ताकि ये कंधे पर मिल कर गांठ बांधी जा सके।
कोहनी पर पट्टी के ढीले छोरों को दबाएं, या पिन का उपयोग करें

अगर आप निचले अंग को सहारा देने के लिए या बड़े ड्रेसिंग के लिए एक त्रिकोणीय पट्टी का उपयोग कर रहे हैं, तो इसे आधा क्षैतिज रूप से मोड़ें ताकि त्रिकोण का बिंदु लंबे किनारे के मध्य को छू ले। फिर एक चौड़ी पट्टी बनाने के लिए इसे उसी दिशा में आधा फिर मोड़ें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info