Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
गहरी नींद के लिए उपाय :-
1- गुनगुने पानी से नहाएं- अगर आपको रात में नींद नहीं आती या फिर गहरी नींद नहीं सोते हैं तो सोने से पहले गुनगुने पानी से नहा लें. इससे आपकी तंत्रिकाओं और मांसपेशियों को आराम मिलेगा. आप काफी रिलेक्स महसूस करेंगे और इससे आपको अच्छी नींद आएगी. रात को नहाने से बॉडी टेपंरेचर कम हो जाका है जिससे नींद जल्दी आती है. गुनगुने पानी से नहाने से आप रिलेक्स फील करेंगे.
2-अकेले सोएं- अगर आपको रोशनी, आवाज और टेंपरेचर की वजह से ठीक से नींद नहीं आती है, तो आप अकेले सोने की कोशिश करें. अक्सर ऐसा होता है कि आपके पार्टनर को ज्यादा ठंडा या गरम पसंद हो सकता है जो आपकी नींद नहीं आने की वजह हो सकती है. इसलिए आप अपने टेंपरेचर के हिसाब से कमरे को रखें और आराम से सोएं. अगर आपका साथी खर्राटें लते है तो आपको सोने में मुश्किल हो सकती है. इसलिए बेहतर होगा आप अलग सोएं.
3-दिन में एक झपकी लें- जो लोग रात में ठीक से सो नहीं पाते हैं उन्हें दिन में एक नैप जरूर लेनी चाहिए. भले ही आप दिन में सिर्फ 10 से 20 मिनट की नींद लें, लेकिन इससे आपका मूड फ्रेश रहेगा और आपका काम में भी मन लगेगा. दिन की नींद से थकान और चिड़चिड़ापन भी दूर होगा.
4- सोने से पहले व्यायाम न करें- अच्छी नींद के लिए आप एक्सरसाइज के तुरंत बाद न सोएं. आपकी एक्सरसाइज और नींद में कम से कम 3 घंटे का गैप होना चाहिए. हालांकि कुछ लोगों को लगता है कि व्यायाम करने के बाद माइंड रिलेक्स हो जाता है और नींद अच्छी आती है. लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि एक्सरसाइ करने के तुरंत बाद कभी भी सोने की कोशिश न करें.
5- खाने में लाएं बदलाव- अगर आपको जल्दी नींद नहीं आती है या फिर नींद बार-बार टूटती है तो खाने के करीब 3-4 घंटे बाद सोएं. जो लोग खाना खाते ही सो जाते हैं उनके पेट में मौजूद एसिड शरीर की फूड पाइव में पहुंच जाता है. इससे सीने में जलन होने लगती है और गैस की समस्या हो सकती है. इसके अलावा सोने से पहले चाय या कॉफी का सेवन न करें.
| --------------------------- | --------------------------- |