Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
क्यों होता है गले में टॉन्सिल्स इन्फेक्शन? जानें इसके कारण और बचाव के आसान तरीके
टॉन्सिल्स इंफेक्शन गले से जुड़ी एक ऐसी समस्या है जिसमें व्यक्ति को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यूं तो टॉन्सिल किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है लेकिन आमतौर पर ये बच्चों में देखा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये संक्रमण के चलते होता है और बच्चों की इम्युनिटी कमजोर होती है इसलिए यह उन्हें अपना शिकार बनाता है। दरअसल गले के पीछे की ओर दो ओवल शेप टिशू के पैड्स होते हैं। अगर इनमें कोई बैक्टीरिया जम जाएं या किसी प्रकार का वायरस आक्रमण कर दे तो टॉन्सिल्स की स्थिति बन जाती है। इस समस्या में मरीज को गले में दर्द और जलन के साथ साथ खाना खाने में दिक्कत और थूक घूंटने में तकलीफ होती है। इस इंफेक्शन का इलाज बहुत सामान्य है, लेकिन डॉक्टर की मर्जी के बिना खुद दवा लेना सही नहीं है। क्योंकि डॉक्टर मरीज की स्थिति और लक्षणों की पहचान कर दवा लिखते हैं। आज इस लेख में हम आपको टॉन्सिल्स के कारण और बचाव के आसान तरीके बता रहे हैं।
ये हैं टॉन्सिल्स के लक्षण
गले में दर्द और जलन आना
थूक घूंटने में तकलीफ होना
गले या फिर जाड़ के आसपास सूजन आना
गले में खरास होना
जुकाम के साथ हल्का बुखार आना
सिर में तेज दर्द होना
कानों के आसपास दर्द होना या करंट लगना
बोलने में तकलीफ होना
आवाज का भारी होना
सांसों में बदबू आना
मुंह खोलने में दिक्कत होना, आदि।
टॉन्सिल्स होने के कारण क्या हैं?
1. मौसम में बदलाव
2. गले में संक्रमण या कॉमन कोल्ड होना
3. इन्फ्लुएंजा भी हो सकता है एक कारण
4. ज्यादा ठंडी चीजें खाने या ठंड के संपर्क में आने से
5. इम्युनिटी कमजोर की वजह से
टॉन्सिल्स के लिए घरेलू उपचार
1. टॉन्सिस होने पर एल्कोहल, सिगरेट और तंबाकू के सेवन से बचना चाहिए। ऐसा करने से इन्फेक्शन ट्रिगर नहीं होता और जल्दी सही होने में मदद मिलती है।
2. गले में किसी भी प्रकार का इंफेक्शन होने पर दालचीनी का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। आप चाहें तो दालचीनी को पानी में उबालकर फिर इसे गुनगुना होने पर पी सकते हैं। आप दालचीनी का सेवन दूध के साथ भी कर सकते हैं।
3. टॉन्सिल्स में ठंडी, बासी और कड़ी चीजों से परहेज करना चाहिए। जितना हो सके घर का खाना खाएं और गर्म चीजों का सेवन करें।
4. अगर गले में ज्यादा दर्द या सूजन है तो गुनगुने पानी और नमक का गरारा राहत दे सकता है। आधे या 1-2 कप में 1 चम्मच नमक डालकर गर्म करें और फिर इससे गरारा करें।
5. कोशिश करें कि थोड़ी थोड़ी देर कुछ गर्म चीजें पीते रहें, ताकि गला सूख न पाए। हालांकि इस दौरान कैफीन के सेवन से बचें।
| --------------------------- | --------------------------- |