Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
जब आपको अपने गले में चुभन महसूस होनी शुरू हो तो गरम पानी से गरारा करें और भाप लें। वहीं अगर आपके पास Povidone गार्गल जैसे बीटाडीन हो तो उससे गरारा कर लें। इसके साथ ही ढेर सारा पानी, गर्म पेय पिएं और जितना हो सके रेस्ट करें।
गले में चुभन का कैसे करें बचाव (Prevention on Prickly Throat)
प्रदूषित वातावरण से दूर रहें। धुएं वाले इलाकों में जाने से बचें।
अपने शरीर को हाइड्रेट रखें। ताकि आपका गला ज्यादा सूखने से बचा रहे।
ज्यादा तला-भुना न खाएं। इससे एसिड की समस्या हो सकती है। जिससे गले में चुभन होने की संभवान बढ़ती है।
अपने हाथ-पैरों को बीच-बीच में धोएं। ताकि संक्रमण के फैलाव से बचा जा सके।
शरीर को पर्याप्त आराम दें।
धूम्रपान का सेवन न करें।
कैफीन युक्त चीजों के अधिक सेवन से बचें।
गले में चुभन का घरेलू उपचार (Home Remedies for Prickly Throat)
गर्म पानी से गरारा - गले में चुभन महसूस होने पर गर्म पानी में नमक डालकर गरारा करें। इससे आपको काफी राहत मिल सकता है।
पिएं मेथी की चाय - गले में चुभन या फिर खुजली को दूर करने के लिए मेथी का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इसके लिए अपने आहार में मेथी की चाय को शामिल करें। इससे गले की चुभन और खुजली दूर हो सकती है।
शहद और कालीमिर्च है फायदेमंद - शहद और काली मिर्च के सेवन से गले की चुभन को दूर किया जा सकता है। इसके लिए 1 चम्मच में शहद को गर्म करें। इसमें 1 चुटकी काली मिर्च पाउडर डालें। अब इस हल्का ठंडा होने पर चाट लें। इससे गले की चुभन से राहत मिल सकता है।
गर्म पेय पदार्थ का करें सेवन - गले में चुभन की परेशानी बढ़ने पर गर्म पेय पदार्थ का सेवन करें। जैसे- तुलसी की चाय, नींबू की चाय, अदरक की चाय इत्यादि।
नरम भोजन है आपके लिए बेहतर - गले में चुभन की परेशानी होने पर हल्का और नरम भोजन करेँ। इससे आपका पेट इन भोजन को आसानी से पचा सकेगा। इससे आपको निगलने में परेशानी नहीं होगी।
| --------------------------- | --------------------------- |