healthplanet.net

Posted on

गले की खराश और खांसी से राहत पाने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगा आराम

गले की खराश हो तो दूध में हल्दी मिलाकर पीना काफी लाभदायक होता है.
Home Remedies for Sore Throat or Cough: मौसम बदल रहा है. ऐसे बदलते मौसम में गले की खराश (Sore Throat) कब आपको अपनी गिरफ्त में ले लेती है पता ही नहीं चलता है. गले में दर्द और हल्‍की सूजन से हम परेशान हो जाते हैं. यही नहीं, अगर कोरोना महामारी के इस माहौल में हल्‍की भी खांसी हो तो डर का आलम बन जाता है. ऐसे में आप आसान और कारगर घरेलू नुस्खों की मदद से राहत पा सकते हैं. अगर आप भी इस बदलते मौसम में खांसी (Cough) से परेशान हैं तो दवाओं की जगह प्राकृतिक घरेलू उपचार कर सकते हैं. आइए हम आपको बताते हैं कि अगर गले में खराश या खांसी हो तो आप किन घरेलू नुस्‍खों (Home Remedies) को अपनाएं और राहत पाएं.

1.नमक वाले गुनगुने पानी से गरारा
गले में अगर खराश हो तो नमक के गुनगुने पानी से गरारा करना काफी पुराना उपाय है. दरअसल नमक में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो गले की खराश को आसानी से दूर कर सकता है. इसके लिए आप एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्‍मच नमक मिलाएं और दिन में 3 से 4 बार गरारे करें. आपको राहत मिलेगी.

2.हल्दी वाला दूध
गले की खराश में दूध में हल्दी मिलाकर पीना काफी लाभकारी होता है. यह गले में दर्द को भी ठीक करता है और आराम पहुंचाता है. हल्दी के दूध को प्राकृतिक एंटीबायोटिक गुण होते हैं.

3.हर्बल चाय
आप एक गिलास पानी में एक टुकड़ा अदरक, दालचीनी, लीकोरिस को 10 मिनट तक उबालें और पानी को दिन में 3 से 4 बार पिएं. आपको आराम मिलेगा.

4.शहद का प्रयोग
एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाकर दिन में तीन बार पीने से भी सुखी खांसी से आराम पाया जा सकता है. दरअसल शहद ह्यपेरटोनिक ओस्मोटिक हाइपरोनिक ऑसमाटिक की तरह कार्य करता है जो गले की सूजन और दर्द को खत्म कर सकता है.

5.सेब का सिरका
गले की खराश से जन्में बैक्टीरिया को खत्म करने में सेव का सिरका काफी फायदेमंद होता है. एक चम्मच एप्पल विनेगर को अपनी हर्बल चाय में मिलाकर पीने से और एक चम्मच विनेगर को ही पानी में मिलाकर गरारे करने से खांसी की समस्‍या भी ठीक हो सकती है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info