Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
गला खराब होने पर इन 6 फूड्स का करें सेवन, जानें किन चीजों से करना चाहिए परहेज
सर्दियों में गला खराब होने की समस्या काफी आम है। ऐसे में आपको कुछ खाद्य पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए। जानें गला खराब होने पर क्या खाएं और क्या नहीं-
सर्दियों में सर्दी-जुकाम और गला खराब होना एक बेहद ही सामान्य समस्या है। अधिकतर लोग बार-बार गला खराब होने की शिकायत करते हैं। इस दौरान उन्हें गले में खराश, खांसी, गला बैठना, गले में संक्रमण (throat infection) का सामना करना पड़ता है। कुछ लोग गला खराब होने पर डॉक्टर के पास जाते हैं, तो अधिकतर लोग कुछ खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करके और कुछ को डाइट से निकालकर ही अपने गले को ठीक कर लेते हैं। गला खराब होने पर क्या खाना चाहिए और क्या नहीं इस बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डायटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से बातचीत की-
1. मुलेठी (mulethi benefits)
गला खराब होने या गले में खराश होने पर मुलेठी का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। मुलेठी गले के लिए उपयोगी होता है। इसके लिए मुलेठी का टुकड़ा लें और इसे चूसते रहें। इससे गला बैठने की समस्या भी दूर होती है। आप चाहें तो मुलेठी के पाउडर का पानी भी पी सकते हैं।
2. अदरक (ginger honey for cough)
गला खराब होने पर अदरक का सेवन करना काफी उपयोगी होता है। इसके लिए आप शहद में अदरक, काली मिर्च पीसकर डालें। इस मिश्रण को लेने से गला ठीक होता है। अदरक गले को गर्माहट पहुंचाता है, संक्रमण को दूर करता है और दर्द से राहत दिलाता है। अदरक सूखी खांसी में भी फायदेमंद होता है।
3. तुलसी (basil for sore throat)
तुलसी में एंटी बैक्टीरियल, एंटी सेप्टिक गुण होते हैं। गले की समस्याओं को दूर करने के लिए तुलसी का उपयोग करना लाभकारी होता है। तुलसी की तासीर गर्म होती है। इसके लिए तुलसी की पत्तियों को पानी में उबालें। अब इस पानी से गरारे करें। दिन में दो बार तुलसी के पानी से गरारे करने से गले का संक्रमण ठीक होता है। गले में खराश, गला बैठने की समस्या से बी राहत मिलती है। आप चाहें तो तुलसी की पत्तियों की चाय भी पी सकते हैं।
4. लौंग-काली मिर्च
लौंग और काली मिर्च भी गले के लिए फायदेमंद होता है। इसके लिए एक गिलास गर्म पानी में लौंग, काली मिर्च पाउडर और शहद मिला लें। इस पानी को कुछ दिनों तक लगातार सुबह पीने से गले की समस्याओं में आराम मिलता है। यह गले के संक्रमण को भी ठीक करता है।
5. तेजपत्ते की चाय (tejpatta tea benefits)
गला खराब होने की स्थित में तेजपत्ते की चाय पीना काफी लाभदायक होता है। इसके लिए आप चाय में तेजपत्ता डाल दें। अब इसे छानकर पी लें। इससे गले को काफी आराम मिलेगा। संक्रमण भी दूर होगा।
6. नमक के पानी से गरारा करें
गले की समस्याओं को ठीक करने के लिए नमक का पानी सबसे उपयोगी होता है। नमक के पानी से गरारे करने से गले में जमा कफ आसानी से निकल जाता है। गला साफ होता है और संक्रमण भी दूर होता है।
गला खराब होने पर क्या नहीं खाना चाहिए?
1. तली हुई चीजें
गला खराब होने या गला बैठने की स्थिति में तली हुई चीजों के सेवन से पूरी तरह से परहेज करना चाहिए। तेल गले में खराश पैदा कर सकता है। इसलिए आपको पकौड़ा, समोसा, पूड़ी आदि का सेवन करने से बचना चाहिए।
2. दूध
गला खराब होने पर ठंडे दूध का सेवन बिल्कुल न करें। यह कफ को बढ़ता है, जिससे गला खराब हो सकता है। अगर आप दूध पीना चाहते हैं, तो गर्म दूध में हल्दी मिलाकर पी सकते हैं।
3. ठंडे खाद्य पदार्थ
ठंडे खाद्य पदार्थ जैसे कोल्ड ड्रिंक्स, फ्रिज का ठंडा पानी आदि को गला खराब होने की स्थिति में नहीं खाना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार ठंडे खाद्य या पेय पदार्थ कफ को बढ़ाते हैं, जो गले के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
अगर आपको भी बार-बार गला खराब होने की समस्या होती है, तो आपको अपनी डाइट में मुलेठी, अदरक, शहद, लौंग, काली मिर्च और तेजपत्ते को जरूर शामिल करना चाहिए। इसके अलावा गला खराब होने पर दूध, ठंडी चीजें और तला-भुना भोजन करने से बचना चाहिए।
| --------------------------- | --------------------------- |