Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
गले में इंफेक्शन के क्या लक्षण होते हैं, डॉक्टर से जानें कारण और बचाव के तरीके
गले में इंफेक्शन के कई कारण हो सकते हैं। इसे आप कई तरीके से ठीक कर सकते हैं। आइए जानते हैं गले के इंफेक्शन के बारे में।
गले में इंफेक्शन के कारण आपके गले में दर्द, सूखापन और जलन का अहसास हो सकता है। इससे आपको बोलने और सांस लेने में भी तकलीफ हो सकती है। गले में इंफेक्शन के कई कारण हो सकते हैं। कई बार यह अपने आप दूर हो जाता है लेकिन कई मामलों में यह समस्या बढ़ सकती है और गले की खराश आपको असहज कर सकती है। गले के खराश के कई कारण हो सकते हैं और अगर यह आपके लिए ज्यादा परेशानी भरा हो रहा है, तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए क्योंकि यह समस्या आगे बढ़कर आपको नुकसान पहुंचा सकती है। गले में हल्की खराश होने पर आप इसे घर में भी ठीक कर सकते हैं लेकिन बढ़ जाने पर आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेनी चाहिए। साथ ही आपको दूसरों की सलाह पर दवा नहीं लेनी चाहिए क्योंकि हो सकता है कि आपकी परेशानी अलग हो और उनकी अलग, ऐसे में एक ही दवा दोनों पर असर करेगी। ऐसा जरूरी नहीं है और इससे गले में इंफेक्शन की समस्या और बढ़ सकती है। इसके बारे में हमने विस्तार से बात की गुड़गांव के आर्टेमिल अस्पताल के सीनियर पीडियाट्रीशन डॉक्टर राजीव छाबड़ा से।
गले में इंफेक्शन के कारण (Causes of Throat Infection)
1. सर्दी और वायरल संक्रमण
गले में संक्रमण के आम कारण सर्दी-जुकाम और वायरल इंफेक्शन हो सकता है। इससे आपको गले में खराश और दर्द, बुखार और सूजन की समस्या हो सकती है। यह कई कारणों से हो सकता है। यह इन्फ्लुएंजा, वायरल सर्दी-जुकाम, मोनोन्यूक्लिओसिस और खसरा के कारण हो सकते हैं।
2. गले में बैक्टीरियल संक्रमण
गले में बैक्टीरियल संक्रमण के कारण भी गले में इंफेक्शन की दिक्कत आ सकती ह। इसमें सबसे आमतौर पर स्ट्रेप थ्रोट की समस्या होती है, जिसके कारण गले और टॉन्सिल का संक्रमण होता है। यह ग्रुप ए स्ट्रेप्टोकोकस बैक्टीरिया की वजह से हो सकता है। यह ज्यादातर मामलों में बच्चों में पाया जाता है।
3. एलर्जी
एलर्जी के कारण भी गले में परेशानी हो सकती है। यह संक्रमण प्रदूषण, पालतू जानवर और अन्य कारणों से हो सकता है। कई लोगों को खाने-पीने की चीजों से भी गले में एलर्जी की दिक्कत हो सकती है। इस दौरान आपके गले में जलन, दर्द, छीक और नाक से पानी आने की समस्या हो सकती है। गले में एलर्जी कमजोर इम्यून सिस्टम के कारण भी हो सकता है।
4. धुंआ और रसायन के कारण
आज के समय में गंदगी और प्रदूषण से कई लोग बीमार पड़ रहे हैं। ऐसे में यह समस्या हमारे गले में इंफेक्शन का कारण बन सकती है। ये संक्रमण आपको स्मोकिंग करने या धुंए के संपर्क में आने से भी हो सकता है। इससे गले में जलन और बलगम जैसी स्थिति हो सकती है। कई लोगों को यह घर की साफ-सफाई के दौरान भी हो सकता है।
5. चोट
गले या गर्दन में चोट के कारण भी ऐसा हो सकता है। चोट लगने से आपके गले के वोकल कॉर्ड्स और मांसपेशियों में खिंचाव आता है। साथ ही अंदरूनी दिक्कतें आ सकती है। इससे गले में खराश हो सकती है और लंबे समय तक गले में खराश की परेशानी रहने से आपको इंफेक्शन का खतरा हो सकता है।
गले में इंफेक्शन के लक्षण
1. गले में दर्द
2. खाना खआते समय गले में दर्द
3. सूजन और टॉन्सिल के पास सफेद धब्बे
4. जीभ और मुंह में लाल दाने
5. गर्दन में सूजन और दर्द
6. बुखार
गले में इंफेक्शन को ठीक करने के लिए उपाय
गले में अगर आपको लंबे समय तक दर्द, सूजन, जलन या खराश की समस्या रहती है, तो आपके गले में इंफेक्शन हो सकता है। इसके लिए आपको बिना देर किए डॉक्टर से मिलना चाहिए और उनकी सलाह लेनी चाहिए। इलाज के दौरान डॉक्टर आपके गले के दर्द, सूजन और लाल दाने होने के संभावित कारणों का पता लगाते हैं और कई टेस्ट की मदद से सही कारण का पता लगाते हैं और समस्या के अनुसार दवा देते हैं। इसके अलावा आपको किसी आम केमिस्ट से कोई भी दवा नहीं लेनी चाहिए क्योंकि इससे आपको नुकसान हो सकता है। साथ ही आपको कुछ परहेज की आवश्यकता होती है। आपको प्रदूषण से बचने के लिए हरसंभव प्रयास करना चाहिए। साथ ही अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत रखना चाहिए और सही खानपान को डाइट में शामिल करना चाहिए।
गले के इंफेक्शन के लिए घरेलू उपचार
जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि ज्यादातर गले के इंफेक्शन को आप घरेलू उपचार की मदद से ठीक कर सकते है लेकिन आपको किसी भी चीज की उपयोग नहीं करना चाहिए। इसके लिए भी आपको किसी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए।
1. गले की खराश को दूर करने के लिए आप शहद और काली मिर्च का इस्तेमाल कर सकते हैं या सिर्फ शहद का सेवन कर सकते हैं।
2. इसके अलावा आप नींबू पानी या संतरे का जूस पी सकते हैं। दरअसल विटामिन सी संक्रमण को दूर करने और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मददगार साबित हो सकता है।
3. इसके अलावा आप काढ़े का सेवन भी कर सकते हैं। इससे आपको कई लाभ होते हैं। आप इसमें तुलसी पत्ता, अदरक और अजवाइन डाल सकते हैं।
4. इसके अलावा रात में हल्दी दूध का सेवन भी कर सकते हैं। इससे दर्द में काफी आराम मिलता है।
5. इसके अलावा आप गले के दर्द में आराम के लिए कुछ एक्सरसाइज भी कर सकते हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |