healthplanet.net

Posted on

गले में बलगम के उपाय - Prevention of Phlegm in Throat in Hindi

गले में बलगम के लिए हम कुछ निम्न घरेलू उपाय की मदद से छुटकारा पा सकते हैं, और होने वाले समस्याओं से बच सकते हैं। इन निम्नलिखित उपायों में शामिल (gale mein kaf jamne ke upay) है:-

पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन
गले में कफ की समस्या में शरीर से पानी की मात्रा कम हो जाती है, जिसके चलते सूखा बलगम बनता है। ऐसे में पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से गले में कफ पतला हो जाता है, और यह आसानी से बाहर आ जाता है.

सिर के नीचे तकिया का इस्तेमाल करना
रात में सोते वक्त अक्सर गले में कफ की समस्या बढ़ जाती है। इस स्थिति में आपको अपना सिर बॉडी के मुकाबले थोड़ा ऊपर रखना होता है। ऐसा करने से गले और श्वास नली से बलगम नीचे की तरफ चला जाता है।

कैफीन वाले पेय और शराब को ना पीना
कैफीन वाले बेवरेज प्रोडक्ट्स शरीर में पानी की कमी करते हैं। शराब से भी समान प्रभाव डालता है। ऐसे स्थिति में दोनो से दूरी बनाकर रखें।

नमक पानी से गरारे करना
1-2 कप में आप थोड़ा नमक डालकर गरारा कर सकते हैं। इससे एलर्जी से गले के कफ को ढीला करने में मदद मिलती है।

निलगिरी के तेल का प्रयोग करना
गले में जमें कफ को निकालने के लिए नीलगिरी तेल का इस्तेमाल किया जाता है।

ओवर-दि-काउंटर दवाइयां
यदि आपके गले में कफ ज्यादा है तो आप ओवर-द-काउंटर दवा का इस्तेमाल करके कफ को ढीला कर सकते हैं।

यूकेलिप्टस ऑयल का प्रयोग
यूकेलिप्टस एक एसेंशल ऑयल है, जो सीने और गले में कफ को ढीला करता है। जिससे कफ निकलने में आसानी होती है।

ह्यूमिडफायर का इस्तेमाल
घर की हवा स्वच्छ रखने से कफ को ढीला करने में मदद मिलती है।

विटामिन C का सेवन
ऐसा माना जाता है कि सर्दी-जुकाम के सुरूआती समय में ही विटामिन C ज्यादा लेने से इसके लक्षण के समय को कम किया जा सकता है।

जिंक
अध्ययन में पाया गया है कि जिंग कफ की रोकथाम के लिए बहुत उपयोगी साबित हुआ है।

उपवास
कुछ लोगा ऐसा भी मानते हैं की कफ की रोकथाम के लिए फास्टिंग में उपचारात्मक गुण होता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info