Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
गले की खराश में आराम देगी मसाले वाली चाय
मौसम बदलते ही गले में खराश होना आम बात है। इसमें गले में कांटे जैसी चुभन, खिचखिच और बोलने में तकलीफ जैसी समस्याएं आती हैं। ऐसा बैक्टीरिया और वायरस के कारण होता है। गले की खराश को आम बात समझ कर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
गले की खराश में दवा नहीं ये नुस्खे आजमाएं
सर्दी के मौसम में खांसी, जुकाम और गले में खराश होना आम बात है। इस मौसम में गले में खराश की समस्या बहुत सारे लोगों में हो जाती है। खराश को समय पर ठीक करना जरूरी होता है वरना यह खांसी का रूप ले लेती है। गले की खराश को ठीक करने के लिए आप दवाई खाने की बजाए इन बेहद आसान घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं।
मसाला चाय
लौंग, तुलसी, अदरक और काली मिर्च को पानी में डालकर उबालें। इसके बाद इसमें चाय पत्ती डालकर चाय बनाएं। इस चाय को गर्म-गर्म ही पिएं। यह गले के लिए बेहद लाभदायक उपाय है।
अदरक
अदरक में ऐंटिबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो गले के इंफेक्शन और दर्द से राहत देते हैं। एक कप पानी में अदरक डालकर उबालें। हल्का गुनगुना करके इसमें शहद मिलाएं और दो बार पिएं।
नमक का गरारा
जब गले में खराश होती है तो श्लेष्मा झिल्ली की कोशिकाओं में सूजन आ जाती है। नमक, सूजन को कम करता है जिससे दर्द में राहत मिलती है। उपचार के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच नमक मिलाकर घोल लें और इस पानी से गरारे करें। इस प्रक्रिया को दिन में 3 बार करें।
भाप लेना
कई बार गले के सूखने के कारण भी गले में इंफेक्शन की शिकायत होती है। ऐसे में किसी बड़े बर्तन में गुनगुना पानी करके तौलिए से मुंह ढंककर भाप लें।
लहसुन
लहसुन इंफेक्शन पैदा करने वाले जीवाणुओं को मार देता है। इसलिए गले की खराश में लहसुन बेहद फायदेमंद है। लहसुन में मौजूद ऐलिसिन जीवाणुओं को मारने के साथ ही गले की सूजन और दर्द को भी कम करता है। उपचार के लिए गालों के दोनों तरफ लहसुन की एक-एक कली रखकर धीरे-धीरे चूसते रहें।
| --------------------------- | --------------------------- |