healthplanet.net

Posted on

गले या गर्दन में दर्द की समस्या आमतौर पर गले में खराश, खांसी और सूजन आदि के कारण होती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, कुछ मामलों में यह दर्द गले की नसों में ब्लॉकेज और सूजन के कारण भी हो सकता है? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा! नसों में दर्द के कारण भी लोगों को अक्सर गले और गर्दन में गंभीर दर्द का सामना करना पड़ता है। कई बार यह दर्द काफी असहनीय भी हो जाता है, साथ ही लोगों को आए दिन परेशान करता है। लोग अक्सर इसे आम दर्द समझकर इससे छुटकारा पाने के लिए दर्द निवारक दवाओं का सेवन करते हैं, लेकिन फिर भी दर्द से आराम नहीं मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कुछ सरल घरेलू नुस्खे इससे छुटकारा दिलाने में बहुत मददगार साबित हो सकते हैं? साथ ही मेडिकल साइंस भी इनका समर्थन करता है? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा!

नसों में दर्द क्यों होता है इसके क्या कारण हैं, साथ ही किन घरेलू उपायों की मदद से आप गले की नसों में दर्द से राहत पा सकते हैं, इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए हमने वॉकहार्ट हॉस्पिटल, नासिक के डॉ. विशाल सावले- सलाहकार न्यूरोलॉजिस्ट और स्ट्रोक स्पेशलिस्ट से बात की। इस लेख में हम आपको गले की नसों में दर्द के कारण (Nerve Pain In Throat Causes), साथ ही गले की नसों में दर्द का इलाज (gale ki naso ka dard ka ilaj) बता रहे हैं।

गले की नसों में दर्द के कारण- Nerve Pain In Throat Causes

गले की नसों में दर्द आमतौर पर नसों को नुकसान पहुंचाने या डैमेज के कारण होता है। नसों को नुकसान पहुंचाने के लिए कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। ब्लड सर्कुलेशन और ब्लड फ्लो, जिसकी वजह से नसों में रक्त का संचार ठीक से नहीं हो पाता है। जिसकी वजह से खून नसों में जमने लगता है और ब्लॉकेज का कारण बनता है। ब्लॉकेज के कारण नसों में रक्त आगे नहीं बढ़ता है और इकट्ठा होता रहता है। जिससे नसों में सूजन होने लगती है और उन्हें नुकसान पहुंचता है। इसके अलावा लंबे-लंबे समय तक एक पोजीशन में गर्दन को रखने, गर्दन में झटका आने पर भी नसों को नुकसान पहुंच सकता है।

गले की नसों नसों में दर्द का इलाज- gale ki naso ka dard ka ilaj

नसों में दर्द का इलाज सर्जिकल और नॉन सर्जिकल दोनों तरीके से किया जाता है। जिसमें फिजियोथेरेपी और दवाओं आदि की मदद से नसों में दर्द का इलाज करने की कोशिश की जाती है। समस्या गंभीर होने पर सर्जरी की मदद से भी डैमेज नसों को ठीक करने का प्रयास किया जाता है। अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से नसों में दर्द की समस्या से परेशान है तो उन्हें डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। हालांकि कुछ घरेलू उपायों की मदद से आप काफी हद तक नसों में दर्द से राहत पा सकते हैं। इनसे आप नसों, मांसपेशियों में जकड़न और और सूजन को दूर कर आराम पा सकते हैं। यहां नीचे गले की नसों में दर्द के

लिए कुछ घरेलू उपाय (gale ki naso ka dard ke upay) बताए गए हैं।


गले की नसों में दर्द के घरेलू उपाय- gale ki naso ka dard ke gharelu upay)

सिकाई करें: गले के निचले हिस्से की हॉट बॉटस या बैग की मदद से गर्म सिकाई करें। आप इसके लिए तवे को गर्म करके सूती कपड़े की मदद से भी सिकाई कर सकते हैं।

स्ट्रेचिंग करें: गर्दन को दाएं-बाएं, आगे-पीछे स्ट्रेच करें और सर्कुलर मोशन में घुमाएं। लेकिन गर्दन को ज्यादा जोर लगाकर न खीचें। इससे सूजन कम होगी और ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार होगा।

नियमित योग करें: ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए योग का अभ्यास बहुत लाभकारी होता है। इससे आपको दर्द से राहत पाने और बचाव में भी मदद मिलेगी।

मालिश करें: तेल को गर्म करके आप इससे गले के निचले हिस्से से लेकर पीछे तक अच्छी तरह मालिश कर सकते हैं। यह नसों में दर्द और सूजन के लिए बहुत प्रभावी उपचार है।

खानपान रखें सही: स्वस्थ और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लें जो नसों को स्वस्थ रखते हैं। इसके अलावा हल्दी और शहद जैसे फूड्स खाएं जो एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं। यह सूजन कम करने और ब्लॉकेज खोलने में भी मदद करते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info