healthplanet.net

Posted on

गले की खराश से परेशान हैं तो इन 7 चीज़ों से करें परहेज़ :-

दही से करें परहेज:

अगर आपको खाने में दही खाने का शौक हैं तो सबसे पहले दही का सेवन करने से परहेज़ करें। दही कफ को बढ़ाती है। इसकी वजह से बलगम गाढ़ा होकर छाती में जमा हो जाता है।

चीज़ का सेवन नहीं करें:

चीज़ कैल्शियम, विटामिन और खनिजों में समृद्ध है। गले में खराश के दौरान इसका सेवन करना ठीक नहीं है। यह बलगम को गाढ़ा करके गले में सूजन बढ़ा सकती है, जो आपके लिए परेशानी पैदा कर सकता है।

सिट्रस फ्रूट के सेवन से परहेज़ करें:

गले में खराश है तो संतरे, नींबू और किन्नो से परहेज़ करें। फलों में खट्टापन और कसैलापन आपके गले में जलन पैदा करेगा जो एलर्जी और खुजली का कारण बन सकता है।

तले हुए फूड को खाने से बचें:

तले हुए खाद्य पदार्थ ना सिर्फ पचाने में मुश्किल होते हैं बल्कि ये इम्यूनिटी को भी कम करते हैं। इम्यूनिटी कम होने से वायरस के खिलाफ लड़ने की क्षमता कम हो जाती है। इसके अलावा तले हुए खाने का तेल खुजली और गले में जलन पैदा कर सकता है।

पैक जूस से परहेज करें:

पैक किए गए जूस कृत्रिम रंगों और चीनी से भरे होते हैं, जिससे गले में सूजन हो सकती है। इतना ही नहीं ये फ़िज़ी सामग्री पेट में एसिड रिफ्लक्स को जन्म दे सकती है।

इमली बढ़ा सकती है खराश:

इमली गले में एलर्जी का कारण बनती है, इसलिए गले में खराश के दौरान इसके सेवन करने से बचना चाहिए। ये गले में दर्द और जलन को बढ़ा सकती है।

अमचूर का खाने में इस्तेमाल नहीं करें:

अमचूर स्वाद में खट्टी होती है जो गले की खराश को बढ़ा सकती है। इसके सेवन से गले में दर्द हो सकता है इसलिए इससे परहेज करें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info