healthplanet.net

Posted on

गले की सूजन और खराश दूर करने के उपाय

1- नमक के पानी से गरारे करें- गले के दर्द, सूजन या खराश को दूर करने के लिए आपको नमक के पानी से गरारे करने चाहिए. इससे गले को काफी आराम मिलता है. गरारे करने के लिए पानी थोड़ा गुनगुना होना चाहिए. अगर आपका गला थोड़ा छिल गया है तो गरारे करने की बजाय गुनगुना पानी पिएं.

2- गुनगुने पानी से दूर होगी सूजन- गले में सूजन है तो आपको हल्का गुनगुना पानी ही पीना चाहिए. ठंडे पानी से ये समस्या और बढ़ सकती है. गर्म पानी पीने से इन्फेक्शन धीर-धीरे कम हो जाता है. आप चाहें तो पानी में थोड़ी हल्दी और काला भी मिला सकते हैं. इससे सूजन कम हो जाएगी.

3- शहद से मिलेगा आराम- गले में खराश या फिर किसी तरह का इंफेक्शन होने पर आपको शहद का सेवन करना चाहिए. शहद में एंटीबायोटिक गुण होते हैं जो गले की खराश, खांसी और सर्दी को दूर करते हैं. शहद से गले के दर्द और सूजन में भी आराम मिलता है.

4- हल्दी वाला दूध पिएं- गले में खराश और दर्द होने पर आपको रात में हल्दी वाला दूध जरूर पीना चाहिए. हल्दी में एंटीबायोटिक और एंटीसेप्टिक तत्व होते हैं जो सूजन और दर्द को कम करते हैं. गले के लिए हल्दी फायदेमंद है.

5- अदरक का सेवन करें- गले में खराश या सर्दी खांसी होने पर अदरक का इस्तेमाल करें. अदरक में जिंजरोल होता है, जिसमें शक्तिशाली औषधीय गुण होते हैं. गले की खराश दूर करने के लिए अदरक का एक टुकड़ा लेकर उसे कद्दूकस कर लें और 1 गिलास पानी में डालकर उबाल लें. 5 मिनट उबालने के बाद उस पानी को छानकर गुनगुना पी लें.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info