healthplanet.net

Posted on

1- नमक के पानी से गरारे- गला खराब होने पर सबसे पहले आपको नमक के पानी से गरारे करने चाहिए. इससे आपके गले की खराश दूर हो जाएगी.

कैसे करें
1- एक गिलास पानी लें
2- उसमें थोड़ा नमक डालें
3- अब इस पानी को गैस पर चढ़ा दें
4- दोनों चीजों को अच्छे से मिला दें और पानी गुनगुना होने दें
5- अब इस पानी से गरारे करें

2- अदरक का सेवन करें- अदरक में कुछ ऐसे तत्त्व पाएं जाते है जो गले की खराश को तुरंत करते है दूर.

कैसे करें
1- आप दूध उबलने के लिए रख दें
2- उसमे अदरक के छोटे छोटे टुकड़े डालें
3- अब दूध गरम होने के बाद, थोड़ा गुनगुने होने का इंतजार करें
4- अब इस का सेवन करें
5- आप चाहें तो अदरक का छोटा टुकड़ा मुंह में रख लें और इसे चूसते रहें.

3- दालचीनी का प्रयोग करें- दालचीनी में ऐसे गुण शामिल होते हैं, जो गले के लिए होते है फायदेमंद और करते है सभी परेशानियों को दूर.

कैसे करें
1- दालचीनी का पाउडर लें
2- उसमें 1 चम्मच शहद मिला दें
3- अब इसको मिक्स कर लें और इस मिश्रण का सेवन करें

4- सेब का सिरका- गले की खराश को दूर करने के लिए आप एप्पल साइडर विनेगर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे जबरदस्त फायदा मिलता है.

कैसे करें
1- 1 गिलास गुनगुना पानी लें
2- उसमें 1 चम्मच सेब का सिरका मिला दें
3- अब इस पानी से गरारे कर लें

5- काली मिर्च का सेवन करें- यदि आपके गले में खराश है, तो काली मिर्च का सेवन हर हाल में करें. काली मिर्च खाने से सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं.

कैसे करें
1- 1 चम्मच काली मिर्च का पाउडर लें
2- उसमें 1 चम्मच शहद मिला दें
3- अब इन दोनों चीजों को अच्छे से मिला लें
4- अब इसका सेवन करें
5- आप काली मिर्च चाय में डालकर भी पी सकते हैं.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info