Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
गलती से प्रेग्नेंट हो जाए तो क्या करें -
बहुत से रिश्तों में शादी के पहले ही अनचाही प्रेगनेंसी हो जाती है और हमारे समाज में जिसे बुरी नजर से देखा जाता है या यूँ कहे तो इसे स्वीकारा ही नहीं जाता। ऐसी गलती होने पर लड़का और लड़की दोनों का भविष्य अँधेरे से घिर जाता है। जिसका असर उनके पुरे जीवन पर पड़ता है।
गलती से प्रेग्नेंट हो जाए तो क्या करें
प्रेगनेंसी टेस्ट करवाए - घर पर प्रेगनेंसी टेस्ट किट से चेक करने पर कोई फैसला ना ले। आप सही से प्रॉपर टेस्ट करवाने पर विशवास करे और अपनी साथी को हॉस्पिटल ले जाए। बहुत सी बार प्रेगनेंसी टेस्ट किट का गलत परिणाम भी आता है तो हॉस्पिटल जाकर इस बात की पुष्टि करे।
सलाह जरूर ले - अगर आप दोनों कोई फैसला नहीं ले पा रहे है तो आपको किसी ऐसे व्यक्ति को बताना चाहिए जो आपको सही सलाह दे। आप अपने किसी ख़ास दोस्त या किसी बड़े को बताये उनकी मदद ले। लेकिन इस बात का ध्यान रखे की वह व्यक्ति आपके लिए और मुसीबत ना खड़ी कर दे।
डॉक्टर से संपर्क करे - किसी भी तरह का उपचार डॉक्टर से सलाह के बिना ना करे। अगर आपको कोई दवाई लेनी है या अबॉर्शन करवाना है या प्रेगनेंसी को जारी रखना है तो डॉक्टर से जरूर परामर्श ले। वह आपको सही राय देंगे क्योंकि दवाई से नुकसान या अबॉर्शन के बाद भविष्य में दोबारा प्रेग्नेंट होने में दिक्क्त ऐसी कोई भी तरह की परेशानी ना आये इसलिए डॉक्टर की राय जाने।
घरेलू नुस्खे ना करे - यह बहुत ही गंभीर स्थिति है तो घरेलू उपाय आजमाकर मुसीबत में ना पड़े क्योंकि हो सकता है की घरेलू उपाय काम ना करे। आज के समय में पहली और दूसरी तिमाही में गर्भपात कराया जा सकता है। अगर आप जल्दी गर्भपात करा लेंगे तो बेहतर होगा। २ महीने बाद आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
साथ में फैसला ले - अगर आपकी महिला साथी ने आपको उसके प्रेग्नेंट होने के बारे में बताया है तो कुछ भी कहने से पहले जरा सोच ले की इस बात का उस पर क्या असर होगा। दोनों मिलकर फैसला ले। बच्चा चाहते है तो सोच ले की आप दोनों पूरी तरह से जिम्मेदारी उठा पाएंगे और अबॉर्शन चाहते है तो उससे क्या नुकसान होंगे यह भी जान ले।
गर्भपात करवाएं - अगर ऐसी स्थिति बन जाती है की आपको गर्भपात कराना होगा तो आप लेडी डॉक्टर से संपर्क करे। दवाई से गर्भपात की कोशिश तब ही करे जब आपको ८ हफ्ते से ज्यादा का गर्भ ना हुआ हो। अपनी साथी को अकेले ना भेजे क्योंकि गर्भपात के बाद उसे आराम की जरूरत होगी। अबॉर्शन के बाद चक्कर और कमजोरी हो सकती है।
अपनी साथी को अकेला ना छोड़े - इस स्थिति में अपनी साथी को अकेला ना छोड़े क्योंकि प्रेग्नेंट होना एक महिला के जीवन का सबसे बड़ा बदलाव होता है और उस पर शादी के पहले की प्रेगनेंसी महिला के लिए बहुत मुश्किल होती है। समाज का डर और मेडिकल प्रॉब्लम्स इन सबसे वह घबरा भी सकती है। तो इस समय आप उनका साथ दे।
बिना सोचे फैसला ना ले - आपको अपनी महिला साथी से बात करनी होगी की अब आगे क्या कर सकते है। कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना ले। अगर आप दोनों शादी कर सकते है या आपके परिवार वाले सपोर्टिव है तो उनसे बात करे। आप दोनों को लगता है की वो आपका साथ देंगे तो उन्हें जरूर बताये। हो सकता है आपकी परेशानी का हल ऐसे ही निकल आये।
निष्कर्ष
कोई भी लड़की गलती से प्रेग्नेंट हो जाती है तो इसका असर उसके आने वाले पुरे जीवन पर पड़ता है। आपने आज जाना की प्रेग्नेंट हो जाए तो क्या करें तो इन तरीकों से आप अपनी समस्या का समाधान कर सकते है। चिंता ना करे बल्कि इसके समाधान के बारे में सोचे आपको जरूर हल मिलेगा।
| --------------------------- | --------------------------- |