Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
1. जैतून और बादाम के साथ बना नेचुरल आयल -
जैतून और बादाम के तेल गर्म या ठंडे दोनों ही मौसम में अच्छी तरह से काम करते हैं। । इसके लिए आप बादाम, जैतून में नींबू का तेल या लैवेंडर, रोजमेरी के तेल को मिलाकर बच्चो की मालिश के लिए प्रयोग कर सकती हैं। क्या हैं गर्मी दूर भगाने के आहार आपके बच्चे के लिए?
2. पुदीने के तेल के साथ बना नेचुरल आयल -
पुदीने के तेल में कई औषधीय तत्व मौजूद है। यह पाचनशक्ति और एकाग्रता दोनों को बढ़ता है। वैसे तो बाज़ार में कई तरह के तेल मौजूद है, पर अंगूरों के बीजों का तेल सुगंध रहित और बाज़ार में बहुत आसानी से मिल जाता है। इसलिए 10 चम्मच अंगूर का तेल शीशे की बोतल में डालें। फिर इसमें 4 बूंदे रोजमेरी, 3 बूंदे युकालिप्ट्स और 2 बुँदे पुदीने के तेल की डालकर मिला लें। पुदीने और युकालिप्ट्स की खुशबू मन को शांति प्रदान करती है, यह तेल सुबह की मालिश में बहुत फायदे मंद साबित होगा। पुदीने में मौजूद औषधीय गुण मन को शांति, त्वचा में निखर, और मांसपेशियों के दर्द को दूर भगा देगा।इन सारे तेलों को अच्छी तरह मिला लें। और काले रंग की कांच की शीशी में डालकर रख लें। यह इस लिए क्यूंकि कांच की शीशी का काला रंग इसे ऑक्सीकरण से बचाता है। फिर इसे मालिश के लिए उपयोग करें।किसी अंधेरी और ठंडी जगह में रखें।
3. एवोकाडो और लेवेंडर बॉडी मसाज ऑयल-
एवोकाडो ऑयल को अगर तेल लेवेंडर ऑयल के साथ मिक्स कर के बच्चों को लगाया जाए तो यह स्किन को टोन करेगा और उसे रूखा होने से बचाएगा।
4. केस्टर और नारियल का तेल -
गर्मी के महीनों में नारियल के तेल को बच्चे की मालिश के लिये सबसे अच्छा तेल माना जाता है। इससे शिशु की मसाज करने पर शरीर पर शीतलन प्रभाव पड़ता है। एक हिस्सा नारियल के तेल में आधा हिस्सा केस्टर मिक्स कर लें |यह तेल त्वचा को पोषण देता है, उसे टाइट करता है और उसमें नमी भरता है। इस तेल के दोनों ही त्वचा और बालों पर अच्छे असर होते हैं। यह गाढा और चिपचिपा तेल हर तरह कि स्किन को सूट करता है।
| --------------------------- | --------------------------- |