Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट करने के लिए खरबूजे का जूस नियमित रूप से पीना चाहिए। यह शरीर को ठंडक भी देता है और गर्मी से भी बचाता है। लू से बचने के लिए इन समर ड्रिंक्स को अपने आहार में जरूर शामिल करें और हाइड्रेटेड रहें। ये पौष्टिक तत्वों से भरपूर जूस/शरबत आपके शरीर की गर्मी को कम करने में फायदेमंद साबित होते हैं।
गर्मियों में जूस - गर्मी का मौसम आ गया है और रिसर्च में यह पता चल है की 2021 में तापमान बहुत बड़ने वाला है। गर्मियों में हमे अपना व अपने परिवार की सेहत विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। गर्मियों में हमारे शरीर का वाटर लेवल कम होने लगता है जिसके कारण हमे डिहाइड्रेशन जैसी कई बीमारियां जैसे चक्कर आना, लू लगना, नाक से खून आना इत्यादि से निपटना पड़ता है। अगर हम अपने शरीर के वाटर लेवल को सुधार लें एवं हमारे शरीर की तरल पदार्थो की कमी को अच्छे से पूरा करें तो हम बीमारियों से बच सकते हैं और अपने शरीर को हेल्थी भी बना सकते हैं।
1) गन्ने का जूस
गन्ने का जूस गर्मियों में सबसे ज्यादा पिया जाता है क्योंकि गन्ने के जूस से हमें कई तरह के हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं। गर्मियों में गन्ने का जूस पीने से हमारी बॉडी में डाइजेसशन अच्छा रहता है, हमें एक इंस्टेंट एनर्जी मिलती है, यह हमारी स्किन के लिए भी अच्छा होता है, हमारी हड्डियों को मज़बूत बनाता है।
2) आम का जूस
जैसा कि हम सभी लोग यह जानते हैं कि आम को फलो का राजा कहा जाता है और यह हमे सिर्फ गर्मियों में ही मिलता है। क्या आपने कभी सोचा है आम को फलो का राजा क्यों कहा जाता है ? आम को फलो का राजा इसलिए कहा जाता है क्योंकि आम से हमारे शरीर को कई सारे फायदे होते हैं। आमरस पीने से हमारे लंग्स और लिवर मज़बूत होते हैं, हमें अच्छी नींद आती है, यह वजन बढ़ाने में भी असरदार है, हमारी स्किन का सौन्दय बढ़ाता है एवं आमरस में कई सारे विटामिन्स होते है जो हमारी सेहत के लिए लाभदायक होते हैं। हमें गर्मियों में नियमित रूप से आम का रस पीना चाहिए।
3) निम्बू का रस
निम्बू का रस पीना हमारे शरीर के लिए बहुत गुणकारी होता है। निम्बू का रस पिने से हमारे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है, यह हमारी आँखों की रौशनी को बढ़ाता है, पेट ठीक करता है और निम्बू का रस हमारे शरीर के खून को भी साफ़ करता है।
4) संतरे का जूस
संतरे के जूस में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है जो कि हमारे पाचन शक्ति को मज़बूत बनाता है। संतरे का जूस नियमित रूप से पीने से हमारे शरीर को कई सारे फायदे होते हैं जैसे कि वजन बढ़ाने में मदद करना, भूख बढ़ाना, मधुमेह व कमज़ोरी ख़त्म करना।
गर्मियों में इन सभी के साथ हमें तरबूज़, गाजर, एलोवेरा,नारियल पानी, टमाटर, अनार व चुकनार का जूस भी पीना चाहिए जिससे की हमारे शरीर को तरल पदार्थो की कमी न हो।
| --------------------------- | --------------------------- |