Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
क्या गर्मियों में चना दाल खाना चाहिए? जानें गर्मी में कौन सी दाल खाएं, कैसे खाएं और कब खाएं
गर्मी में कौन सी दाल खानी चाहिए: गर्मी में दाल पचाना थोड़ा मुश्किल होता है। इसे खाने से गैस और अपच की समस्या हो सकती है। ऐसे में आपको उन दालों का सेवन करना चाहिए जो कि आसानी से पच जाए और शरीर के लिए फायदेमंद हो।
गर्मियों में दाल खाना चाहिए-Can We Eat Dal In Summer?
गर्मियों में ज्यादातर लोग बाकी दिनो की तुलना में कम दाल खाते हैं। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि ऐसा क्यों? दरअसल, दाल में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है और ये शरीर में गर्मी पैदा करती है। ऐसे में हर किसी के लिए प्रोटीन पचाना आसान नहीं होता और इसे पचाने के लिए ज्यादा पानी की जरूरत होती है। दूसरी तरफ गर्मियों में शरीर बाकी दिनों की तुलना ज्यादा डिहाइड्रेटेड होता है और इसलिए जब पानी का बैलेंस सही नहीं होता तो दाल गैस की समस्या का कारण बन जाता है और सीने में जलन का कारण बनता है। लेकिन ध्यान देनी वाली बात यह है कि गर्मी हो या सर्दी शरीर को प्रोटीन और मिनरल्स की जरूरत होती ही है और दाल शाकाहारियों का प्रोटीन है। तो, इस स्थिति में आपको दाल खाने के नुकसान (side effects of dal) से बचते हुए गर्मियों में इसका सेवन करना चाहिए।
बच्चों के ब्रेन को शार्प करने के लिए रोजाना खिलाएं ये चीजें, हड्डियों और मांसपेशियों को मिलेगी मजबूती
किडनी में दिक्कत हो तो भूलकर भी न खाएं ये 5 फूड, जानें किडनी की सेहत बिगाड़ने वाले आपका पसंदीदा फूड्स
खूनी बवासीर होने पर इन 5 आहार से बना लें दूरी, वरना सुबह टॉयलेट जाने में बढ़ सकती हैं परेशानियां
क्या गर्मियों में चना दाल खाना चाहिए-Is Chana Good In Summer Season?
गर्मियों में ज्यादातर लोगों चना दाल खाने से बचते हैं। ऐसा इसलिए कि उन्हें लगता है कि इसे पचाना मुश्किल होता है और ये शरीर की गर्मी बढ़ा सकता है। लेकिन ऐसा नहीं है। जबकि गर्मियो में चना दाल खाना फायदेमंद है। यह उन लोगों के लिए पारंपरिक फूड है जो उन क्षेत्रों में रहते हैं जहां गर्मी का तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक होता है। ये शरीर में फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम और कैल्शियम से भरपूर है जो कि गर्मियों में पेट की समस्याओं को कम करने में मददगार है। बस आपको ध्यान रखना है कि चना दाल भिगो कर बनाएं और इसे खा कर सोने से बचें। साथ ही इसे खाने के बाद खूब पानी पिएं।
गर्मी में कौन सी दाल खानी चाहिए-Which Dal Is Good For Summer
गर्मियो में अगर आपको दाल खाने के बाद गैस की समस्या हो जाती है तो आपको अपने दाल खाने के तरीकों में बदलाव करना चाहिए। साथ ही आपको उन दालों का सेवन करना चाहिए जिनकी प्रकृति ठंडी हो। जैसे कि आप मूंग दाल (Moong dal), मसूर दाल (Masoor dal in summer) और उदड़ दाल (Urad Dal) खाएं। ये सभी आसानी से पच जाता है और पारंपरिक रूप से पाचन तंत्र के काम काज को बेहतर बनाता है। साथ ही शरीर को ठंडक देते हैं और शरीर में जलन को कम करते हैं।
दाल खाने का सही तरीका-Right Way To Eat Dal
गर्मियों में हमें दाल खाने के तरीकों में कुछ बदलाव करना चाहिए। जैसे कि -दाल बनाने से पहले इसे रात भर भिगो कर रखें। इससे ये बनाने के साथ पचाने में भी आसान हो जाएगा। -मूंग दाल, मसूर दाल और उदड़ दाल को सिर्फ आप दाल बना कर ना खाएं, बल्कि इन्हें दूसरे रेसिपी में शामिल करें। जैसे कि डोसा बना कर नाश्ते में खाएं, स्नैक्स में चाट बना कर खाएं, दाल से चीला बना कर खाएं।
गर्मियों में दाल कभी भी सोने से पहले तो बिलकुल ना खाएं। ऐसे में रात में दाल खाने से बचें। इसके अलावा आप दाल को दिन के समय में खाएं ताकि इसके प्रोटीन को पचाने का भरपूर समय मिलें। साथ ही दाल खाने के बाद दिन भर ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें ताकि ये आसानी से पच जाए और शरीर में दूसरी समस्याओं का कारण न बने।
| --------------------------- | --------------------------- |