Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
गर्मियों में बादाम के अत्यधिक सेवन से होते हैं ये 4 नुकसान, जानें गर्मी में कैसे करें बादाम का सेवन
हर मौसम में बादाम का सेवन सेहत को फायदा पहुंचाता है। लेकिन सवाल यह है कि गर्मी में बदाम के अत्यधिक सेवन से क्या नुकसान हो सकते हैं और कैसे करें सेवन।
लोगों के मन में हमेशा यह भ्रम बना रहता है कि गर्मियों में बादाम खाना कितना फायदेमंद है। क्या गर्मियों में बादाम खाना जरूरी है? और अगर हां तो जो लोग कहते हैं कि गर्मियों में भिगोकर बादाम खाना चाहिए इस बात में कितनी सच्चाई है? क्या गर्मियों में कच्चे बादाम को सेवन कर सकते हैं? और अगर हां तो मात्रा कितनी होनी चाहिए? इस तरीके के सवाल गर्मियों की शुरुआत से ही लोगों के मन में आने शुरू हो जाते हैं। इस बात में कोई दौराह नहीं है कि बदाम सेहत के लिए बेहद जरूरी हैं। इसके अंदर पाए जाने वाले प्रोटीन, फाइबर, मैग्निशियम, विटामिंस ना केवल ब्लड शुगर को कम करते हैं बल्कि वजन घटाने के साथ-साथ शरीर की कई समस्याओं से लड़ने में भी कारगर हैं। ऐसे में इन महत्वपूर्ण पोषक तत्वों का लाभ गर्मियों में किस प्रकार से उठाया जाए इस विषय पर हम आज के लेख के माध्यम से बताएंगे। साथ ही हम यह भी बताएंगे कि गर्मियों में ज्यादा बदाम खाने से सेहत को क्या नुकसान होते हैं?
गर्मियों में ज्यादा बदाम खाने पर होने वाले नुकसान?
गर्मियों के मौसम में अक्सर लोग उन चीजों से बचते हैं जिन की तासीर गर्म होती है। चूंकि बदाम की तासीर गर्म होती है ऐसे में इसका अधिक सेवन शरीर में गर्मी के स्तर को बढ़ा देता है, जिससे अनेक बीमारियां पैदा हो जाती है।
1 - फाइबर की अधिकता के कारण
अगर व्यक्ति गर्मी में ज्यादा बादाम खाता है तो उसके शरीर में फाइबर की अधिकता बढ़ जाती है। बता दें जब शरीर में फाइबर की अधिकता बढ़ जाती है तो पाचन क्रिया प्रभावित होती है, जिसके कारण व्यक्ति पेट फूलने की समस्या का कब्ज, अपच, पेट खराब होने की समस्या से परेशान रहता है।
2 - अधिक फैट और कैलोरीज बढ़ने के कारण
बता दें कि गर्मियों में ज्यादा बादाम का सेवन करने से शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ती है। साथ ही फैट भी बढ़ने लगता है। जब शरीर में इन दोनों की जरूरत अधिकता से ज्यादा हो जाती है तो वजन बढ़ना शुरू हो जाता है और व्यक्ति को ज्यादा भूख लगने लगती है। ऐसे में व्यक्ति को गर्मियों में बादाम के सेवन से बचना चाहिए।
3 - विटामिन ई की अधिकता होती है ज्यादा
बता दें कि बादाम के अंदर विटामिन पाया जाता है और जब हम ज्यादा बदाम का सेवन करते हैं तो शरीर में विटामिन ई के अधिकता ज्यादा हो जाती है, जिसके कारण व्यक्ति जल्दी थकान महसूस करता है कमजोरी के साथ-साथ व्यक्ति को दस्त यानी डायरिया जैसी समस्या भी हो जाती है।
4 - स्किन की समस्या
जैसा कि हमने पहले भी बताया बदाम की तासीर गर्म होती है। ऐसे में व्यक्ति अधिक मात्रा में बादाम का सेवन करता है तो चेहरे की समस्याएं जैसे पिंपल या लाल चकते आदि आने लगते हैं। जिससे स्किन की समस्याओं का शिकार भी हो जाता है।
गर्मियों में बादाम का सेवन
सर्दियों में जो लोग कच्चे बदाम का सेवन करता है उन्हें बता दे कि गर्मियों में आप कच्चे बदाम का सेवन नहीं कर सकते। क्योंकि कच्चे बदाम का सेवन करने से शरीर के अंदर ज्यादा ही गर्मी उत्पन्न होती है। ज्यादा हीट के उत्पन्न होने पर पाचन क्रिया प्रभावित होती है, जिसके कारण कई पेट की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में जो लोग गर्मियों में बादाम खाना चाहते हैं वे लोग बादाम को भिगोकर इसका सेवन करें। बदाम को पानी में भिगोकर खाने से बदाम की गर्मी निकल जाती है। इसके लिए आपको रात में एक कटोरी में छह से सात बादामों को भिगोना होगा। तकरीबन 10 से 12 घंटे भिगोने के बाद सुबह भीगे हुए बादाम के छिलके उतारकर आप बादाम का सेवन कर सकते हैं। बता दें कि रात भर भीगे हुए बादाम अपना एंजाइम लिपेस (enzyme Lipase) रिलीज कर देते हैं। ऐसे में व्यक्ति आसानी से बादाम को पचा सकता है। बता दें कि व्यक्ति को बदाम के छिलके को हटाने के लिए इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसके अंदर एंटीऑक्सीडेंट पावर यानी फ्लेवोनॉयड्स मौजूद होता है। ऐसे में एक्सपर्ट बादाम के छिलके हटाने के बाद बादाम का सेवन करने की सलाह देते हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |