Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
Health Tips: गर्मी में इन ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर खाएं, मिलेगा भरपूर फायदा
Soaked Dry fruits For Health: गर्मियों में रोजाना भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स जरूर खाने चाहिए. इससे शरीर को बहुत से फायदे मिलते हैं.
सुबह खाली पेट कौन सा ड्राई फ्रूट खाना चाहिए
Dryfruits Benefits: गर्मी हो या सर्दी ड्राई फ्रूट्स हर मौसम में हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं. हमारी फिटनेस के लिए ड्राई फ्रूट्स जरूरी हैं. अपनी डेली डाइट में नट्स जरूर शामिल करने चाहिए. हालांकि कई लोग गर्मी में मेवा खाने से बचते हैं. उन्हें लगता है कि ड्राईफ्रूट्स तासीर में गरम होते हैं ऐसे में गर्मी में नुकसान करेंगे. आपको बता दें गर्मी में आप भीगे हुए नट्स खा सकते हैं. गर्मी में सुबह खाली पेट भीगे हुए नट्स खाने से आप पूरे दिनभर एनर्जेटिक रह सकते हैं. साथ ही ड्राईफ्रूट्स आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं. आप रोजाना इन ड्राईफ्रूट्स को भिगोकर का सकते हैं.
बादाम- गर्मी में भी आप बादाम जरूर खाएं. इसके लिए बादाम को रातभर पानी में भिगो दें. सुबह बादाम को छीलकर अन्य ड्राईफ्रूट्स के साथ मिलाकर खा लें. बादाम हाई फैट फूड है जो आपकी हेल्थ के लिए अच्छा है बादाम में हाई लेवल पर मोनोअनसैचुरेटिड फैट होता है जो हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है. बादाम फाइबर और विटामिन ई से भरपूर होता है. इसमें भरपूर एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो वजन घटाने में मदद करते हैं.
अखरोट- गर्मी में आप बादाम के साथ अखरोट भी भिगोकर खा सकते हैं. हालांकि अखरोट इतना गर्म नहीं होता, लेकिन जो लोग बिल्कुल गरम चीजें नहीं खाते हैं वो अखरोट भी भिगोकर खा सकते हैं. अखरोट खाने से वज़न भी कंट्रोल में रहता है. अखरोट एंटी-ऑक्सीडेंट और ओमेगा-3 से भरपूर होता है, जो कि कोशिकाओं को नुकसान, हार्ट संबंधी बीमारियां, कैंसर, जल्दी बुढ़ापा आ जाना जैसी समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं.
किशमिश- आप गर्मी में भीगी हुई किशमिश खाएं. इससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है. किशमिश को भिगोकर खाने से पाचनतंत्र मजबूत बनता है. इसके अलावा इम्यूनिटी बढ़ाने में भी किशमिश मदद करती है. आप किशमिश के पानी को भी पी सकते हैं. किशमिश खाने से हड्डियां मजबूत बनती है. भीगी हुई किशमिश खाने से शरीर में आयरन की कमी पूरी होती है और एनीमिया की समस्या दूर हो जाती है.
अंजीर- गर्मी में आप अंजीर को भिगोकर खा सकते हैं. अंजरी हमारी हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है. अंजीर खाने से शरीर में जिंक, मैंगनीज, मैग्नीशियम, आयरन की कमी पूरी होती है. इसमें भरपूर एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर होता है. महिलाओं को अपनी डाइट में अंजीर जरूर शामिल करना चाहिए. अंजरी खाने से हार्मोनल समस्याएं और पीरियड्स की दिक्कत दूर हो जाती हैं. जो लोग वजन घटाना चाहते हैं उन्हें भीगी हुई अंजीर खानी चाहिए. अंजीर खाने से हार्ट से संबंधित समस्याएं भी दूर होती हैं.
| --------------------------- | --------------------------- |