Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
बढ़ते मोटापे से हैं परेशान तो रोज पिएं गर्म पानी, जानें इसे पीने का सही तरीका
गर्म पानी पिएंगे तो वजन होने लगेगा कम। जानें कैसे होता है असर।
कुछ लोगों को समझ नहीं आता कि वो बिना जिम गए कैसे अपने बढ़ते वजन पर काबू पाएं। परेशान होने की जरूरत नहीं। वजन बढ़ गया है, तो बस गर्म पानी पीना शुरू कर दें। जी हां, गर्म पानी पीकर आप अपना मोटापा कम कर सकते हैं। जानना चाहते हैं कैसे गर्म या गुनगुना पानी पीने से वजन होता है कम, तो पढ़ें यह लेख-
वजन बढ़ना किसी मुसीबत से कम नहीं। एक बार बढ़ने लगा, तो फिर इसे काबू में कर पाना काफी मुश्किल होता है। आज की लाइफस्टाइल में अधिकतर लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं। कुछ लोगों को समझ ही नहीं आता कि वो किस तरह अपने इस बढ़ते वजन पर काबू पाएं। अधिकतर लोगों के पास जिम जाकर वर्कआउट करने का समय भी नहीं होता है। ऐसे में वो चाहते हैं कि कोई ऐसी तरकीब मिल जाए, जो बिना अधिक मेहनत किए ही वजन कम कर दे। परेशान होने की जरूरत नहीं। आपको लग रहा है कि आपका वजन कुछ बढ़ गया है, तो बस गर्म पानी पीना शुरू कर दें। जी हां, गर्म पानी पीकर आप अपना मोटापा कम कर सकते हैं। जानना चाहते हैं कैसे, तो नीचे दी गई बातों पर गौर करें-
शरीर रहता है हाइड्रेट
शरीर को हाइड्रेट रखने से भी वजन कम होता है। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए प्रतिदिन कम से कम आठ गिलास पानी पीने की जरूरत होती है। जब आप बाहर का अत्यधिक तेल-मसाले वाला खाना खाते हैं, तो शरीर में विषाक्त पदार्थ जमने लगते हैं। ऐसे में पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है, जिससे किडनी भी स्वस्थ रहती है और विषाक्त पदार्थ आसानी से शरीर से बाहर निकल जाते हैं। दिनभर में दो गिलास गर्म पानी पीना अधिक फायदेमंद होता है।
झटपट वजन कम करना है, तो पिएं गुनगुना पानी
गर्म पानी पीने से शरीर अंदर से साफ रहता है। पाचन संबंधित समस्या है, तो दिनभर में दो बार एक-एक गिलास गर्म पानी जरूर पिएं। इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। सुबह में एक गिलास गर्म पानी पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं, जिससे आपका सिस्टम साफ होता है। सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से मल त्यागने में भी आसानी होती है। कब्ज की समस्या दूर होती है।
फैट होता है कम
शरीर में अधिक फैट होना हानिकारक है। यदि आप कम पानी पीते हैं, तो इससे किडनी और लीवर प्रभावित होते हैं। किडनी शरीर से विषाक्त पदार्थ निकालती है, तो लीवर भी कई महत्वपूर्ण कार्य करता है। अगर शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिलता है, तो किडनी सही तरीके से काम नहीं कर पाती। ऐसे में शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने के लिए ज्यादा काम करना पड़ जाता है।
वेट लॉस टिप्स : पिएं ये होममेड प्रोटीन शेक, घटने लगेगा आपका वजन
जब आप कम पानी पीते हैं, तो लीवर को ज्यादा काम करना पड़ता है, जिस कारण शरीर में फैट बर्न करने की क्षमता कम हो जाती है। इससे शरीर में अधिक फैट जमने लगता है। इससे कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होती हैं साथ ही मोटापा भी बढ़ने लगता है। दिनभर में गर्म या गुनगुना पानी पिएं, तो फायदेमंद होगा। शरीर में फैट नहीं जमा होगा। शरीर फूर्ती से काम कर पाता है, जिससे मोटापा कम होने की संभावना बढ़ जाती है।
पानी में जीरो प्रतिशत कैलोरी
वजन कम करने के लिए इस बात का सबसे पहले ध्यान रखना चाहिए कि कैलोरी इनटेक कितनी है। यह भी ना भूलें की शरीर को एनर्जी के लिए भी कैलोरी की जरूरत होती है। यह कैलोरी शरीर को खाने से मिलती है, लेकिन कई बार चाय-कॉफी या अन्य तरल पदार्थों के जरिए ज्यादा कैलोरी शरीर में जाने लगती है। ऐसे में अगर शुद्ध पानी पिया जाए, तो शरीर में कैलोरी बढ़े बिना आसानी से वजन कम हो सकता है। दरअसल, पानी में जीरो प्रतिशत कैलोरी होती है, इसलिए पानी पीने से आप ना सिर्फ वजन कम कर के लिए, शरीर को डिटॉक्स करने के लिए और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए पी सकते हैं।
पानी पीने से खाएंगे कम
जब बात आए वजन बढ़ने की, तो कई लोगों का कहना होता है कि ज्यादा खाने से वजन बढ़ने लगता है। अगर आपको भी एक बार में ज्यादा खाने की आदत है और आपको बार-बार भूख लग रही है, तो पानी पीना अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। अगर आप खाने से पहले ज्यादा पानी पी लेते हैं, तो आपकी भूख दब जाएगी और आप एक बार में ज्यादा नहीं खाएंगे। आप चाहें तो वजन कम करने के लिए गर्म पानी भी खाने के पहले पी सकते हैं। एक तो पानी में कैलोरी नहीं होती और दूसरी आपको भूख भी जल्दी नहीं लगेगी। ऐसे में आप मोटापे से बच सकते हैं।
वेट लॉस टिप्स : वजन नहीं हो रहा कम, तो रोज पिएं ठंडा नींबू पानी
प्राकृतिक तरीके से करे वजन कम
पानी में कैलोरी नहीं होता, तो आप जितना चाहें पानी पिएं, लाभ ही होगा। गर्म पानी शरीर से फैट को कम करता है और वजन घटाने में मदद करता है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे कैलोरी तेजी से कम होती है और एनर्जी भी बढ़ती है। सोडायुक्त पेय पदार्थ, चाय और कॉफी आपको हाइड्रेट तो रखते हैं, लेकिन इन्हें पीने से आपका वजन बढ़ सकता है। वजन तभी घटता है, जब आप सादा गर्म पानी पिएंगे।
यूं पिएं गर्म पानी
सुबह पिएं खाली पेट गर्म या गुनगुना पानी।
एक्सरसाइज करते हैं या जिम जाते हैं, तो इन्हें करने से पहले एक से दो गिलास पानी पिएं।
तीनों वक्त खाना खाने के पहले गर्म पानी का सेवन करें, ताकि आपकी भूख कम हो।
खाने के पहले और खाने के बाद भी गर्म पानी पिएं।
रात को सोने से कुछ घंटे पहले गर्म पानी पिएं।
इन्हें भी मिलाकर पी सकते हैं गर्म पानी
आप में से कई लोग ऐसे होंगे, जिन्हें ज्यादा पानी पीने का मन नहीं करता होगा, खासकर के जब बात आए गर्म पानी की। इसके लिए हम नीचे आपको ऐसे तरीके बता रहे हैं, जिससे गर्म पानी में स्वाद भी आ जाए और वजन भी कम हो जाए। वजन कम करने के लिए गर्म पानी में मिलाएं कुछ इस तरह स्वाद का तड़का।
- गर्म पानी में नींबू और शहद मिलाकर पिएं।
- चाहें तो नींबू भी मिलाकर पी सकते हैं।
- ग्रीन टी पीना बेस्ट होगा।
- जीरे की चाय पिएं।
- नींबू की चाय पी सकते हैं।
- अजवाइन की चाय भी बेहतर विकल्प है।
- फलों-सब्जियों से तैयार डिटॉक्स ड्रिंक पिएं।
- सब्जियों का जूस या सूप भी पी सकते हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |