healthplanet.net

Posted on

गर्भाशय महिलाओं का एक विशिष्ट अंग है जिसमें कई तरह की नियमित प्रक्रियाएं चलती रहती हैं. यदि ठीक से इसकी देखभाल या रखरखाव नहीं किया जाए तो इसके बेहद गंभीर परिणाम हो सकते हैं. इसलिए ये आवश्यक है कि इस विषय में बात किया जाए और जागरूकता फैलाया जाए. यदि हमें गर्भाशय के सफाई के प्रति जागरूक होना है तो पहले हमें ये जानना होगा कि गर्भाशय क्या है? और कैसे काम करता है?
क्या है गर्भाशय?

गर्भाशय स्त्री जननांग है. यह 7.5 सेमी लम्बी, 5 सेमी चौड़ी तथा इसकी दीवार 2.5 सेमी मोटी होती है. इसका वजन लगभग 35 ग्राम तथा इसकी आकृति नाशपाती के आकार के जैसी होती है. जिसका चौड़ा भाग ऊपर फंडस तथा पतला भाग नीचे इस्थमस कहलाता है. महिलाओं में यह मूत्र की थैली और मलाशय के बीच में होती है तथा गर्भाशय का झुकाव आगे की ओर होने पर उसे एन्टीवर्टेड कहते है अथवा पीछे की तरफ होने पर रीट्रोवर्टेड कहते है. गर्भाशय के झुकाव से बच्चे के जन्म पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है. गर्भाशय का ऊपरी चौड़ा भाग बाडी तथा निचला भाग तंग भाग गर्दन या इस्थमस कहलाता है. इस्थमस नीचे योनि में जाकर खुलता है. इस क्षेत्र को औस कहते है. यह 1.5 से 2.5 सेमी बड़ा तथा ठोस मांसपेशियों से बना होता है. गर्भावस्था के विकास गर्भाशय का आकार बढ़कर स्त्री की पसलियों तक पहुंच जाता है. साथ ही गर्भाशय की दीवारे पतली हो जाती है.
गर्भाशय या बच्चेदानी की सफाई कैसे की जाती है

डायलेशन एंड क्यूरेटेज (डी एंड सी) एक सर्जिकल प्रक्रिया है जिसमें गर्भाशय ग्रीवा (गर्भाशय का निचला, संकीर्ण हिस्सा) को डाएलेट (फैलाते) करते हैं ताकि गर्भाशय की परत को क्युरेट के द्वारा क्यूरेटेज (खुरच कर निकालना) किया जा सके जिससे असामान्य ऊतकों को निकाला जा सके. प्रत्येक मासिक चक्र के साथ, एंडोमेट्रियम जो गर्भाशय की लाइनिंग है, भ्रूण का पोषण करने के लिए तैयार होती है. एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन के बढ़ते स्तर इसकी इस लाइनिंग को मोटाई देने में मदद करते हैं. यदि निषेचित अंडे का आरोपण नहीं होता है, तो एंडोमेट्रियम लाइनिंग टूट जाती है. यह लाइनिंग योनि और गर्भाशय ग्रीवा से रक्त और म्यूकस के साथ मिलकर, मासिक की ब्लीडिंग के साथ निकाल दी जाती है. पोलिप, बॉडी सेल्स की असामान्य ग्रोथ को कहते हैं. जब पोलिप गर्भाशय की भीतरी दीवार से जुड़ा होता है तो, यह गर्भाशय के पॉलीव्स / यूट्रिन पोलिप या एंडोमेट्रियल पोलिप कहलाता है. यह गर्भाशय की कैविटी में लटकता है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info