healthplanet.net

Posted on

'गर्भावस्था के टीके लगवाने अस्पताल न आएं गर्भवतियां'
शहर में लॉकडाउन के बाद भी गर्भवतियां अस्पतालों में गर्भावस्था के टीके लगवाने पहुंच रही हैं। जबकि डॉक्टर अपील कर रहे हैं कि गर्भवतियां टीकाकरण के ...

गर्भवतियां अस्पतालों में गर्भावस्था के टीके लगवाने पहुंच रही हैं। जबकि डॉक्टर अपील कर रहे हैं कि गर्भवतियां टीकाकरण के लिए अस्पताल न आएं। टीका एक या दो महीने देर से लगने पर इसका कोई साइडइफेक्ट नहीं होगा। गर्भावस्था के दौरान लगने वाले दोनों टीके नौ महीने में कभी भी लगवाए जा सकते हैं।

झलकारीबाई अस्पताल की सीएमएस डॉ सुधा वर्मा ने बताया गर्भावस्था में महिलाओं की इम्युनिटी कमजोर हो जाती है। ऐसे में उनका घर पर ही रहना ठीक है। गर्भावस्था में महिला को दो टीके लगाए जाते हैं। यह दोनों टीके टिटनेस के होते हैं। पहला टीका गर्भावस्था पता चलने के तुरंत बाद लगाया जाता है। वहीं, दूसरा टीका एक महीने बाद लगाया जाता है। दूसरा टीका तीसरे या चौथे महीने में भी लग सकता है। किसी कारणवश पहला या दूसरा टीका समय से नहीं लग पाया तो घबराने की जरूरत नहीं है। नौ महीने के अंदर कभी भी दोनों टीके लगवाए जा सकते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info