Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
खून बढ़ाने वाली अंजीर का प्रेगनेंसी में करना चाहिए सिर्फ इतना सेवन
अंजीर (Anjeer Benefits) में ऐसे गुण होते हैं जो खून की कमी को दूर करते हैं और गर्भावस्था में इसका खतरा ज्यादा ही रहता है। इसलिए प्रेगनेंट महिलाओं के लिए अंजीर फायदेमंद मानी जाती है लेकिन आपको इसका कितनी मात्रा में सेवन करना है, यह जान लेना जरूरी है।
अंजीर एक पौष्टिक ड्राई फ्रूट है और इसमें भरपूर मात्रा में आयरन होता है जोकि गर्भवती महिला के लिए बहुत जरूरी होता है। गर्भावस्था में महिलाओं के मन में यह सवाल रहता है कि क्या उन्हें अंजीर खानी चाहिए या नहीं।
गर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ्य और शिशु के सही विकास के लिए अपने आहार का बहुत ध्यान रखना होता है। प्रेगनेंसी में महिलाओं को पोषक तत्वों से युक्त चीजें खाने के लिए कहा जाता है जिसमें अंजीर का नाम भी शामिल है। हालांकि, गर्भवती महिलाओं को अपनी डायट में अंजीर को शामिल करने से पहले इससे जुड़ी जरूरी जानकारी ले लेनी चाहिए।
गर्भावस्था के समय में महिलाओं को संतुलित आहार के साथ साथ अपना खूब ख्याल रखना चाहिए। प्रेगनेंसी डायट में सब्ज्यिों, साबुत अनाज, फलों और सूखे मेवों को शामिल जरूर करना चाहिए। इनमें अधिक मात्रा में पोषक तत्व होते हैं।
इनके अलावा ऐसे और भी कई खाद्य पदार्थ हैं जो प्रेगनेंट महिला के स्वास्थ्य पर अच्छा या बुरा प्रभाव डाल सकते हैं और इनमें से एक अंजीर भी है। अगर आपको अंजीर खाना पसंद है और आप प्रेगनेंट हैं, तो आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि प्रेगनेंसी में अंजीर खाना सही है या नहीं।
प्रेगनेंसी में अंजीर खाना चाहिए या नहीं
प्रेगनेंसी में ताजी और सूखी अंजीर खाना सुरक्षित होता है। अजीर बहुत पौष्टिक होती हैं और इनमें खनिज पदार्थ, शुगर, फैट, आयरन और कैल्शियम होता है जो मां और शिशु दोनों के लिए फायदेमंद होता है। हालांकि, अधिक मात्रा में अंजीर खाने से दस्त और दांतों में कीड़े लग सकते हैं क्योंकि अंजीर में शुगर की अधिक मात्रा होती है।
अंजीर का सेवन करने के बारे में सोच रहे लोग इस बारे में जरूर जान लें कि अंजीर का सेवन करने के कारण वह कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी की चपेट में आने से भी बचे रह सकते हैं। इसके वैज्ञानिक कारण को समझने की कोशिश करेंगे तो यह बहुत आसान है। अंजीर में इस प्रकार का विशेष एंजाइम पाया जाता है जो एंटीकैंसर एक्टिविटी का गुण रखता है। यह शरीर में पनप रही कैंसर सेल्स को नष्ट करने के लिए प्रभावी रूप से कार्य करता है और आप कैंसर की चपेट में आने से बचे रह सकते हैं।
-
डायबिटीज के मरीज भी अंजीर का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, वैज्ञानिक शोध में डायबिटीज के मरीज को इसकी पत्तियों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। अंजीर के पेड़ की पत्तियों में एंटी डायबेटिक गुण का प्रभाव बहुत शक्तिशाली होता है। यह डायबिटीज के रोगियों में डायबिटीज के कारण होने वाले जोखिम को कम करने के लिए काफी मददगार साबित हो सकते सकते हैं। डायबिटीज के मरीज अंजीर के पेड़ की पत्तियों की चाय बनाकर पी सकते हैं।
-
अंजीर में फाइबर नामक पोषक तत्व की भरपूर मात्रा पाई जाती है। यह बात तो हम सभी जानते हैं कि फाइबर हमारे पाचन क्रिया को बेहतरीन बनाए रखने के लिए कितना जरूरी होता है। इसलिए जो लोग पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं और अपनी पाचन क्रिया को ठीक करना चाहते हैं वे लोग अंजीर का सेवन कर सकते हैं। कब्ज की समस्या से परेशान लोग अंजीर को ड्राई फ्रूट के रूप में दूध के साथ उबालकर भी पी सकते हैं।
-
हड्डियों की मजबूती के लिए हमारे शरीर को कैल्शियम की जरूरत होती है। कैल्शियम की कमी के कारण शरीर में हड्डियों से जुड़े ऑस्टियोपोरोसिस, हार्मोनल डिसऑर्डर, दांतों का कमजोर हो जाना जैसे कई प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इन स्वास्थ्य समस्याओं से बचे रहने के लिए आप अपनी डायट में अंजीर को शामिल कर सकते हैं। यह कैल्शियम की मात्रा को पूरा करने के लिए काफी मददगार साबित हो सकते हैं।
-
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या के कारण पूरी दुनिया में हर साल लाखों लोगों की जान जाती है। हाई ब्लड प्रेशर के कारण हृदय से से जुड़ी कई प्रकार की बीमारियां लोगों को अपना शिकार बना लेती हैं, जो कि जानलेवा भी हो जाती हैं। अंजीर में विशेष प्रकार के फ्लेवोनॉइड और पोटेशियम की मात्रा पाई जाती है। यह ऐसे पोषक तत्व हैं जो मानव शरीर में ब्लड प्रेशर के संतुलन को बनाए रखने के लिए और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को रोकने के लिए काफी हद तक प्रभावी रूप से कार्य करते हैं। इसलिए अगर आपके घर में किसी को भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो उन्हें जीत का सेवन करने की सलाह दी जा सकती है।
-
पुरुषों के लिए भी अंजीर का सेवन बहुत बेहतरीन रूप से फायदा पहुंचाता है। नेशनल सेंटर फॉर बायो टेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन के अनुसार अंजीर का सेवन करने के कारण शुक्राणुओं की संख्या में बढ़ोत्तरी होती है। इतना ही नहीं, इससे पौरुष शक्ति में भी काफी इजाफा होता है। इसका प्रभावी रूप से फायदा पाने के लिए पुरुष ड्राई फ्रूट के रूप में अंजीर का सेवन दूध के साथ कर सकते हैं।
-
अंजीर का सेवन करने के कारण कुछ संभावित नुकसान भी हैं।
हाई ब्लड प्रेशर को कम करने का विशेष गुण होने के कारण जिन लोगों में लो ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें डॉक्टर की सलाह पर ही अंजीर का सेवन करना चाहिए। नहीं तो यह उनके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।
कुछ लोगों को फ्रूट एलर्जी भी होती है, जो कई प्रकार के फलों का सेवन करने के बाद त्वचा में सूजन और खुजली के रूप में देखी जा सकती है। जिन लोगों में ऐसे किसी भी प्रकार के लक्षण पहले दिखे हैं, उन्हें भी डॉक्टर की सलाह के बिना अंजीर का सेवन नहीं करना चाहिए।
कितनी मात्रा में अंजीर खानी चाहिए
गर्भावस्था के दौरान अंजीर खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, आपको इसमें थोड़ा बदलाव करके खाना चाहिए। अधिक मात्रा में अंजीर खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। प्रेगनेंसी में महिलाएं एक दिन में एक से 3 अंजीर खा सकती हैं। आप स्नैक के रूप में अंजीर खा सकती हैं।
प्रेगनेंसी में अंजीर खाने के लाभ
यदि सीमित मात्रा में अंजीर खाई जाए तो इसके कई लाभ मिलते हैं जैसे कि इस फल में पोटैशियम होता है जो कि प्रेगनेंसी में ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रहता है और प्रीक्लैंप्सिया के खतरे को कम करता है।
अंजीर में डायट्री फाइबर भी होते हैं जो कब्ज को दूर करते हैं और पाचन को दुरुस्त रखते हैं।
अंजीर में एल्केलाइन होता है और शरीर में एसिड का स्तर संतुलित रहता है।
अंजीर में मौजूद कैल्शियम शिशु और मां की हड्डियों एवं दांतों के विकास में मदद करता है। अंजीर में कैल्शियम उच्च मात्रा में होता है जिससे मां की हड्डियां मजबूत होती हैं जो प्रेगनेंसी के दौरान और डिलीवरी के बाद फायदेमंद साबित होता है।
अंजीर खाने से भ्रूण के मस्तिष्क का विकास भी होता है। प्रेगनेंसी में आयरन की कमी से एनीमिया होने का भी खतरा रहता है। इसकी वजह से भ्रूण को ऑक्सीजन की कमी हो सकती है। शरीर को पर्याप्त मात्रा में आयरन देने के लिए अंजीर खाएं।
अंजीर में मौजूद विटामिन बी- 6 प्रेगनेंसी में होने वाली मॉर्निंग सिकनेस को कम करने में मदद करता है।
गर्भावस्था में अंजीर खाने के नुकसान
अधिक मात्रा में अंजीर खाने से दस्त, लो ब्लड प्रेशर और लो ब्लड ग्लूकोज लेवल और एलर्जी हो सकती है। अंजीर खाने से शरीर में अधिक सोरालेंस जाने से फाटोडर्मेटाइटिस हो सकता है। अगर आपको इनमें से कोई भी साइड इफेक्ट दिख रहा है तो अंजीर खाना बंद कर दें। अपने लिए सही वैरायटी और क्वालिटी की अंजीर चुनें।
| --------------------------- | --------------------------- |