Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
गर्भावस्था में इन हेल्दी और एनर्जी ड्रिंक्स से दूर करें पानी की कमी :-
नींबू पानी
नींबू पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है और कम हुए इलेक्ट्रोलाइट को पूरा करता है। इसमें विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में होता है जो कि शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं बनाने के लिए आयरन के अवशोषण में मदद करता है। नींबू पानी मॉर्निंग सिकनेस को भी दूर कर सकता है और यह ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है।
नारियल पानी
नारियल पानी इलेक्ट्रोलाइट्स, पोटेशियम, क्लोराइड और मैग्नीशियम से युक्त होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, डाइट्री फाइबर, मैंगनीज, राइबोफ्लेविन और विटामिन सी भी होता है। इससे बॉडी में डिहाइड्रेशन नहीं होती और सॉल्ट रिस्टोर होता है।
छाछ
छाछ कैल्शियम से युक्त होती है और गर्मी के मौसम में हाइड्रेट रहने के लिए आप छाछ पी सकते हैं। इसमें पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए प्रोबायोटिक बैक्टीरिया होते हैं। इससे प्रेगनेंसी में होने वाली गैस से भी राहत मिल सकती है।
वेजिटेबल जूस
ताजा वेजिटेबल जूस पीना भी सेहत के लिए अच्छा होता है। प्रेगनेंसी में रोजाना की पोषक तत्वों की पूर्ति करने के लिए आप ताजा वेजिटेबल जूस भी पी सकती हैं। इनमें उच्च मात्रा में आवश्यक पोषक तत्व होते हैं और खूब फाइबर भी मिलता है। इसमें फोलिक एसिड भी होता है जो शिशु को न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट से बचाता है।
गाजर के जूस में बीटा-कैरोटीन होता है जो गर्भ में शिशु की आंखों के विकास को बढ़ावा देता है और कोशिकाएं एवं ऊतकों के निर्माण में मदद करता है। आप पालक, ब्रोकली का भी जूस पी सकती हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |