Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
गर्भावस्था में पेट के निचले हिस्से में दर्द होना काफी आम और सामान्य बात है। ऐसा संभवतया गर्भ में शिशु के बढ़ने पर अस्थिबंधों (लिगामेंट्स) पर दबाव पड़ने की वजह से होता है। अस्थिबंध वे सख्त ऊतक होते हैं जो आपकी हड्डियों और ऊत्तकों को जोड़ते हैं। कुछ अस्थिबंध आपके अंगों को सहारा देते हैं, ताकि वे अपनी जगह पर बने रहें।
प्रेग्नेंसी के दौरान पेट के निचले हिस्से में इन पांच कारणों से उठता है दर्द-
बच्चे का वजन बढ़ जाने से – गर्भ में बच्चे का वजन बढ़ जाने की वजह से पैल्विस पर प्रेशर बढ़ जाता है। ऐसे में नसों पर दबाव बढ़ने से चलने-फिरने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा आराम करने की जरूरत होती है।
ब्रेक्सटन हिक्स संकुचन की वजह से – ब्रेक्सटन हिक्स संकुचन प्रेग्नेंसी के दौरान गर्भाशय में होने वाला एक तरह का ऐंठन है जो सामान्य है। इससे किसी तरह का नुकसान नहीं होता है। लेकिन अगर इस वजह से होने वाला दर्द ज्यादा समय तक रहे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इस दौरान अधिक पानी का सेवन करने से इस दर्द से आराम मिल सकता है।
कब्ज की वजह से – प्रेग्नेंसी के दौरान कब्ज होना आम है। इसकी वजह से पैल्विस में काफी दर्द हो सकता है। इसके लिए आपको खूब सारा पानी पीना चाहिए। तब भी दर्द बंद ना हो तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
यूरीन संक्रमण की वजह से – यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन की समस्या भी प्रेग्नेंसी के दौरान सामान्य है। बार-बार पेशाब जाना, पेशाब के दौरान सूजन या फिर पेशाब में खून आना आदि यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन के लक्षण होते हैं। यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन के कारण गर्भवती महिला को समय से पहले प्रसव पीड़ा हो सकती है। इसलिए इसे अनदेखा ना करें और डॉक्टर से संपर्क करें।
अंडाशय में गांठ होने की वजह से – प्रेग्नेंसी के दौरान अंडाशय में गांठ हो सकती है। इस वजह से आपके यूटेरस पर दबाव पड़ता है और आपको लगातार पैल्विक पेन होता है। इसके अलावा अगर गांठ फूट जाता है तो यह दर्द और बढ़ जाता है। ऐसे में ज्यादा दर्द होने पर डॉक्टर से जरुर मिलें।
| --------------------------- | --------------------------- |