Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
गर्भावस्था के दौरान जॉन्डिस के लिए उपचार
गर्भावस्था के दौरान जॉन्डिस का उपचार इस बात पर निर्भर करता है कि इसका कारण क्या है और इसके लक्षणों को प्रेगनेंसी के किस स्टेज में देखा गया।
यहाँ जॉन्डिस कुछ सामान्य उपचार बताए गए हैं, जो इसके कारण के आधार पर शामिल नहीं किए गए हैं,
आहार संबंधी उपाय: डाइट में प्रोटीन की कमी होने के अलावा भोजन और दवाएं ठीक से न लेने पर यह आपके लीवर के लिए हानिकारक हो सकता है।
सामान्य उपाय: पर्याप्त रूप से आराम करें, हाइड्रेशन, बीपी और पेशाब पर नजर रखना, ऑक्सीजन और ब्लड कॉम्पोनेंट की सप्लीमेंट आदि लेने से आपका इलाज बेहतर तरीके से हो सकेगा।
जॉन्डिस का इलाज करने के नीचे बताई गई कंडीशन पर निर्भर करता है:
वायरल हेपेटाइटिस में एंटीवायरल, वैक्सीनेशन और इंटरफेरॉन
एंटीथ्रोम्बोटिक्स में बुद्ध चेरी सिंड्रोम या ईएचवीटी
हेमोलिटिक एनीमिया के किसी भी विशिष्ट कारणों का उपचार
वैरिकल हैमरेज के लिए सर्जिकल बैंडिंग
लीवर सिरोसिस में सर्जरी
लीवर डिजीज की आखिरी स्टेज में लीवर ट्रांसप्लांट करना
गर्भावस्था के दौरान जॉन्डिस होने से कैसे रोकें
स्वस्थ आहार Healthy Diet
आपको केवल अनुशंसित मात्रा में डेयरी खाद्य पदार्थ और मांस जैसे वसायुक्त प्रोडक्ट का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इसका अत्यधिक मात्रा में सेवन करने से यह आपके लिवर को प्रभावित करता है।
सही वजन
हेल्दी वजन बनाए रखें और रक्त में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करें।
नियमित टीकाकरण
टीकाकरण की मदद से हेपेटाइटिस को रोका जा सकता है। आपके डॉक्टर इसके बारे में आपको सलाह दे सकते हैं।
दवाओं का सेवन सीमित करें
वैसी दवाओं को लेने से बचें जो लीवर के लिए टॉक्सिक हो सकता हैं। गर्भावस्था के दौरान किसी भी दवाओं का सेवन करने से पहले आपको अपने डॉक्टर से पूछना चाहिए, क्योंकि ये आपके बच्चे के लिए हानिकारक हो सकते हैं।
यात्रा करते समय सतर्क रहें
उन जगहों पर जाने से बचें जहाँ मलेरिया जैसी बीमारी होने का खतरा हो। मलेरिया परजीवी रेड ब्लड सेल्स को नष्ट कर देते हैं और इससे आपको जॉन्डिस हो सकता है।
जोखिम के कारकों को कम करके
नियमित जांच के लिए जाएं। जैसे ही आप जॉन्डिस के लक्षणों को देखें, तो तुरंत इसका इलाज करवाने के लिए डॉक्टर के पास जाएं ताकि इसे जल्दी ठीक किया जा सके। गर्भावस्था के दौरान होने वाले जॉन्डिस का आसानी से किया जा सकता है अगर इसका निदान समय पर किया जाए तो।
गर्भावस्था के दौरान जॉन्डिस के लिए घरेलू उपचार :
आप गर्भावस्था के दौरान जॉन्डिस के उपचार के लिए कुछ घरेलू उपचारों को अजमा सकती हैं। ये मेडिकली रूप से सिद्ध नहीं हैं, लेकिन आप अपना इलाज जारी रखने के साथ यह घरेलू उपाय अजमा सकती हैं इससे आपको जल्दी ठीक होने मदद मिलेगी।
दिन में दो से तीन बार मेथी की चाय पीना से जॉन्डिस को ठीक करने में मदद मिलती है।
सुबह खाली पेट एक चुटकी नमक और काली मिर्च के साथ एक गिलास टमाटर का जूस पीने से यह जॉन्डिस का इलाज करने के लिए काफी प्रभावी होता है।
गर्भावस्था के दौरान लीवर संबंधी बीमारी आपको एक हल्की बीमारी लग सकती है और इसके लक्षण भी बहुत कम होते हैं, यहाँ तक आपकी एब्नार्मल लिवर फंक्शन रिपोर्ट आई हो तब भी। यह समस्या अपने आप ही ठीक होती है या फिर यह एक सीरियस कंडीशन का भी रूप ले सकती है और आपके लीवर को प्रभावित कर सकती है। इसकी वजह से आपका लीवर हमेशा के लिए खराब हो सकता है। वायरल हैपेटाइटिस इन्फेक्शन गर्भावस्था के दौरान जॉन्डिस होने का सबसे आम कारण है। यह एक छोटी से लेकर बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है। हेपेटाइटिस ई और एचएसवी इन्फेक्शन को छोड़कर बहुत ज्यादा एक्टिव ट्रीटमेंट की आवश्यकता नहीं होती है।
गर्भावस्था के दौरान लीवर डिजीज का शुरुआत में पता लगाने से इसका समय पर इलाज किया जा सकता है, इस मामले को हल करने के लिए आप किसी गाइनकॉलजिस्ट, गैस्ट्रो फिजिशियन, हेपेटोलॉजिस्ट और ट्रांसप्लांट स्पेशलिस्ट की मदद ले सकती हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |