healthplanet.net

Posted on

प्रेग्‍नेंसी के समय में महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। गर्भावस्‍था में कई तरह की समस्‍याएं हो सकती हैं जिनमें से एक डिहाइड्रेशन भी है। बार-बार प्‍यास लगना, सिर चकराना, रूखी त्‍वचा और होंठों का सूखना शरीर में पानी की कमी का संकेत है। अगर आप प्रेग्‍नेंट हैं और आपको ये सभी लक्षण महसूस हो रहे हैं तो आपको डिहाइड्रेशन हो सकता है।
प्रेगनेंसी में पानी की कमी कैसे दूर करें

डिहाइड्रेशन के कारण एनर्जी लेवल कम हो सकता है जिससे थकान महसूस होती है। इससे बचने के लिए पर्याप्‍त मात्रा में पानी पीएं।
हर घंटे में एक कप पानी यानी 150 से 180 मि.ली पानी पीएं।
अगर सादा पानी पीने में दिक्‍कत हो रही है तो पानी में नींबू आदि डालकर भी पी सकती हैं।
शरीर में फ्लूइड की मात्रा बढ़ाने के लिए सूप, जूस और स्‍मूदी लें।
कैफीन, प्रोसेस्‍ड फ्रूट जूस और सोड़ा लेने से बचें क्‍योंकि इसकी वजह से पेशाब ज्‍यादा आता है जो कि डिहाइड्रेशन का कारण बन सकता है।
गर्मी के मौसम में ज्‍यादा लंबे समय तक एक्‍सरसाइज न करें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info