healthplanet.net

Posted on

बेहतर यही है कि गर्भावस्था के दौरान 'ओवर-द-काउंटर' दवाएं यानि कि बिना डॉक्टरी पर्ची के मिलने वाली दवाएं न ली जाएं, खासकर कि पहली तिमाही में। प्रेग्नेंसी में कोई भी दवा लेने से पहले अपनी डॉक्टर से पूछ लेना सही रहता है।

जब आप माँ बनने वाली होती हैं, तो आपको दवाओं के सेवन को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए, फिर चाहे वे केमिस्ट की दुकान पर आसानी से मिलने वाली दवाएं क्यों न हों। इसका कारण यह है कि कुछ दवाएं आपके अजन्मे शिशु के लिए नुकसानदेह हो सकती हैं।

इस सबका मतलब कतई यह नहीं है कि अस्वस्थ महसूस होने पर आप कोई दवा नहीं ले सकतीं। मगर, सुरक्षा के लिहाज से, कोई भी दवा खरीदने से पहले प्रमाणित और प्रशिक्षित केमिस्ट से उस दवा के बारे में पूछ लें और उन्हें यह अवश्य बताएं कि आप गर्भवती हैं।

फिर भी बेहतर यही है कि कोई भी दवा लेने से पहले आप डॉक्टर से पूछ लें। अगर आपकी डॉक्टर को लगे कि आपको दवा की जरुरत है, तो वे आपको कुछ दवाएं लिखकर दे सकती हैं, जिनका सेवन सुरक्षित हो।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info