healthplanet.net

Posted on

- प्रेगनेंसी में ताजे अनार का जूस पीने से आयरन की कमी नहीं होती है. वहीं, मैंगो शेक पीने से भी खून की कमी नहीं होती है क्योंकि इसमें भी आयरन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है.

अमरूद का जूस: अमरुद एक ऐसा फल है जो प्रेग्नेंसी के दौरान कब्ज की समस्या होने से रोकता है। इसे बनाने के लिए दो अमरुद, एक चम्मच चीनी, नींबू का रस और थोड़ा सा अदरक का जूस लें। अमरुद को पानी में उबालकर इसे ठंडा कर लें। अब इसमें अदरक और नींबू का रस मिलाकर पीस लें। पीसने के बाद इसमें बर्फ मिलाकर ठंडा-ठंडा पिएं।

चुंकदर का जूस: चुकंदर आयरन से भरपूर होता है। यह गर्भावस्था के दौरान मां और बच्चे दोनों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। चुकंदर में फाइबर, फोलेट और विटामिन सी होता है। यह रक्त प्रवाह दुरुस्त रखने में मदद करता है। चुकंदर का जूस बनाने के लिए दो चुकंदर, चार गाजर और एक सेब लेकर इन्हें अच्छी तरह से काटकर ब्लैंड कर लें। इससे एक गिलास जूस बन जाएगा। अब इसमें थोड़ी सी बर्फ मिलाकर ठंडा-ठंडा पिएं। इस जूस का सेवन हफ्ते में 3 बार करें।

केले का जूस: प्रेग्नेंसी के दौरान केले, दही और शहद का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। इसका स्वाद तो अच्छा होता ही है, साथ ही यह बच्चे और मां दोनों के लिए बेहद फायदेमंद भी होता है। इसे बनाने के लिए आधा कप दूध, एक केला और एक चम्मच शहद लें। अब इन तीनों को मिलाकर ब्लैंड कर लें और ठंडा करके पिएं।

सेब का जूस: तरोताजा महसूस करने के लिए प्रेग्नेंसी में सेब का जूस पीना चाहिए। इसे बनाने के लिए दो-तीन सेब को छीलकर उबाल लें उसके बाद इसे ठंडा होने दें। अब इसे ब्लैंडर की मदद से पीस लें। अब एक गिलास में ये डाले और उसमें नींबू का रस डालें। उसके बाद इसे एक घंटे तक ठंडा होने के लिए रख दें। उसके बाद इसे पिएं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info