healthplanet.net

Posted on

गर्भपात क्यों होता है (Miscarriage Reasons in Hindi)

गर्भपात के कई कारण होते हैं। गर्भपात के मुख्य कारणों में खानपान पर ध्यान नहीं देना, पेट पर भार देना, पेट में चोट लगना या योनि में इंफेक्शन होना आदि शामिल हैं।

इन सबके अलावा भी गर्भपात के दूसरे कई कारण हो सकते हैं जैसे कि:-



क्रोमोसोमल असामान्यता — जब माता-पिता या दोनों में से किसी एक के क्रोमोसोम में किसी प्रकार की असमानता होती है तो गर्भपात का खतरा होता है।

प्रतिरक्षा संबंधित समस्याएं — कई बार प्रतिरक्षा से संबंधित समस्याएं भी गर्भपात का कारण बन सकती हैं। प्रतिरक्षा संबंधित समस्याएं जैसे कि एलर्जी और अस्थमा या ऑटो इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम की समस्याओं के कारण गर्भाशय में भ्रूण का स्थानांतरण (इम्प्लांटेशन) नहीं होता है।

एंडोक्रिनोलॉजिकल डिसऑर्डर — डॉक्टर का कहना है कि एंडोक्रिनोलॉजिकल डिसऑर्डर जैसे कि थायराइड, डायबिटीज, ऑस्टियोपोरोसिस और कुशिंग सिंड्रोम के कारण भी गर्भपात हो सकता है।

अंडा या स्पर्म की गुणवत्ता में कमी — अंडा या स्पर्म की क्वालिटी बेहतर नहीं होने पर गर्भपात का खतरा हो सकता है। डॉक्टर के मुताबिक, स्पर्म की संख्या भी स्वस्थ गर्भावस्था में बड़ी भूमिका निभाता है।

गर्भाशय की समस्या — जब गर्भाशय का आकार उचित नहीं होता है या उसमें किसी तरह की कोई समस्या या बीमारी होती है तो गर्भपात की संभावना होती है।

पीसीओडी या पीसीओएस — पॉलिसिस्टिक ओवरी डिसऑर्डर (पीसीओडी) या पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) से पीड़ित महिला में गर्भपात का खतरा होता है।

इन सबके अलावा, मिसकैरेज के दूसरे भी अनेक कारण हो सकते हैं जैसे कि योनि या श्रोणि में संक्रमण होना, महिला की उम्र 35 वर्ष से अधिक होना, शराब और/या सिगरेट का सेवन करना, मोटापा आदि।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info