healthplanet.net

Posted on

गर्भपात के कितने दिन बाद पीरियड आता है

गर्भपात महिला के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से दुखदाई होता है। कभी महिला को स्वत: गर्भपात हो जाता है, तो कभी कुछ मेडिकल कंडीशन के चलते गर्भपात करवाना पड़ता है। इस दौर में महिला को कैसे खुद का ख्याल रखना चाहिए और किन बातों पर ध्यान देना जरूरी है, यह सब हम इस लेख में बता रहे हैं। साथ ही गर्भपात के कितने दिन बाद पीरियड आता है और गर्भपात के बाद घरेलू उपचार से जुड़ी जानकारी भी यहां साझा की गई है।
गर्भपात के कितने दिन बाद पीरियड आता है?

गर्भपात के कितने दिन बाद पीरियड आता है, इसका जवाब हर महिला के लिए अलग हो सकता है। मेडलाइन प्लस के अनुसार, मेडिकल अबॉर्शन (दवाओं से किए गए गर्भपात) के बाद 4 से 8 हफ्ते के बीच में पीरियड्स आ सकते हैं। अगर मिसकैरेज (खुद से होने वाला गर्भपात) हुआ है, तो भी पीरियड्स आने में करीब 8 हफ्ते तक का समय लग सकता है।

सर्जरी से अबॉर्शन करवाया है, तो 6 हफ्ते में पीरियड्स आ सकते हैं। मतलब गर्भपात के बाद कम-से-कम चार हफ्ते और अधिक-से-अधिक आठ हफ्ते में पीरियड्स हो सकते हैं।

तो रिसर्च पेपर के आधार पर बताएं कि गर्भपात के कितने दिन बाद पीरियड आता है, तो इस सवाल का जवाब चार से आठ हफ्ते है। अगर 8 हफ्ते के बाद भी पीरियड्स न आएं, तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। अब आगे हम बताएंगे कि गर्भपात के कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिए।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info