Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
अबॉर्शन के बाद पीरियड कब शुरू होते हैं
अबॉर्शन के बाद 2 से 6 सप्ताह तक रक्तस्राव होना सामान्य माना जाता है। ज्यादातर अबॉर्शन के बाद रक्तस्राव ज्यादा होता है लेकिन बाद में यह कम होता जाता है। रिकवरी के बाद रक्तस्राव कम हो जाता है और शरीर अबॉर्शन के बाद के पहले पीरियड के लिए खुद को तैयार करने लगता है इस प्रक्रिया में कई सप्ताह लग सकते हैं।
जिन महिलाओं को गर्भावस्था की पहली तिमाही के दौरान अबॉर्शन होता है, उनको अबॉर्शन के बाद 4 से 8 सप्ताह के अंदर पहला पीरियड होने की संभावना होती है। हालांकि, रिकवरी ब्लीडिंग के केस में यदि यह 8 सप्ताह से अधिक समय लेता है और उसके बाद भी पीरियड शुरू नहीं होता है तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए।
इस बात का खयाल रखना जरूरी है कि अबॉर्शन के बाद भी शरीर में प्रेगनेंसी हार्मोन का स्तर अधिक होता है, जिससे पीरियड के चक्र में परिवर्तन हो सकता है। इसके अलावा, अबॉर्शन से फर्टिलिटी प्रभावित नहीं होती है। इसलिए अबॉर्शन के बाद असुरक्षित यौन संबंध बनाने से आप दोबारा गर्भवती हो सकती हैं।
अबॉर्शनके बाद मासिक धर्म चक्र में परिवर्तन
1. रक्तस्राव में बदलाव
यदि आपका सर्जिकल प्रक्रिया से अबॉर्शन होता है, तो इसके बाद आपके पहले पीरियड में ब्लीडिंग कम हो सकती है। यह कुछ दिन तक जारी रह सकता है उसके बाद यह आपके सामान्य पीरियड जैसे हो जाता है। लेकिन अगर आपको बहुत ज्यादा ब्लीडिंग का अनुभव होता है जो कई दिन तक जारी रहता है तो आपको अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए । यदि आपका अबॉर्शन मेडिकल प्रक्रिया से हुआ है इसका मतलब की आपको पीरियड के दौरान ज्यादा फ्लो हो सकता है ।
2. कुछ नए लक्षण
अबॉर्शन के बाद आपको लग सकता है कि आपके पीरियड रेगुलर नहीं है। आपको दर्दनाक ऐंठन, ब्लड क्लॉटिंग या गर्भावस्था के दौरान दिखाई देने वाले कुछ अन्य लक्षण जैसे पीठ के निचले हिस्से में दर्द होना, स्तनों में सूजन और थकान जैसी समस्या महसूस हो सकती है। ये परिवर्तन आपके कई पीरियड्स तक रहने की संभावना है ।
3. अनियमित पीरियड
अबॉर्शन के बाद, आप अपने पीरियड्स में अनियमितता का अनुभव करेंगी। उदाहरण के लिए, आपको अपने पीरियड के 2 सप्ताह बाद हल्की ब्लीडिंग दिखाई दे सकती है। शरीर में प्रेगनेंसी हार्मोन होने के कारण पीरियड्स में असामान्यताएं देखी जा सकती हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |