healthplanet.net

Posted on

गर्भनाल क्या है?
अम्बिलिकल कॉर्ड यानि गर्भनाल गर्भवती महिला के शरीर का ही एक भाग होता है जो गर्भाशय की दीवार से जुड़ा हुआ होता है और गर्भावस्था के दौरान गर्भ में पल रहे शिशु को पर्याप्त पोषण और सुरक्षा देने का कार्य करता है. गर्भ में शिशु इसी नाल के माध्यम से माँ से जुड़ा रहता है.

जैसे ही गर्भवती महिला के अंदर गर्भनाल विकसित होती है यह भ्रूण को माँ के गर्भाशय की दीवार से जोड़ देती है. गर्भनाल का एक सिरा गर्भाशय से तो दूसरा सिरा शिशु की नाभि से जुड़ा हुआ होता है. डिलीवरी हो जाने के बाद गर्भनाल को महिला के शरीर से निकाल दिया जाता है.

गर्भनाल के कार्य क्या हैं?

गर्भावस्था के दौरान बच्चे की गर्भनाल ही उसकी लाइफ़लाइन होती है जो बच्चे को सारे जरूरी पोषक तत्व और ऑक्सीजन पहुंचाती है.

गर्भनाल, गर्भवती महिला के भ्रूण को ऑक्सीजन और अन्य पोषक तत्व पहुंचाने का कार्य करती है.
यह भ्रूण के लिए सही तापमान को नियंत्रित करती है और आंतरिक संक्रमण से भ्रूण की रक्षा करती है.
गर्भनाल, गर्भाशय में ऐसे हार्मोन्स का निर्माण करती है जो भ्रूण के विकास को आगे बढ़ाने में सहायता करते हैं.
यह हर तरह के ख़तरे से भ्रूण की रक्षा करती है और भ्रूण के रक्त से अपशिष्ट और विषैले पदार्थों को हटाती है इस तरह गर्भनाल भ्रूण के लिए फ़िल्टर का भी काम करती है.
गर्भनाल की मदद से ही गर्भवती महिला के शरीर में लैक्टोजन बनता है जिससे माँ के शरीर में दूध बनने की प्रक्रिया शुरू होती है.
गर्भनाल ही माँ और बच्चे को एक दूसरे से जोड़े रखती है. जो कुछ भी माँ खाती है वो आहार गर्भनाल के द्वारा ही बच्चे तक पहुंच पाता है.
बच्चे के जन्म के कुछ ही दिन बाद यह गर्भनाल खुद ही सूखकर गिर जाती है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info