Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
कुछ भाषाओं में, आपको कुछ शब्दों, वाक्यांशों, वाक्यों के लिए पुल्लिंग और स्त्रीलिंग, दोनों के हिसाब से अनुवाद मिल सकते हैं. हालांकि, ये ऐसे शब्द, वाक्यांश या वाक्य होते हैं जिनके लिए, मूल भाषा में दोनों लिंगों के लिए एक ही शब्द, वाक्यांश या वाक्य का इस्तेमाल होता है. इन दोनों अनुवादों के ऊपर, "अनुवाद लिंग के आधार पर हैं" मैसेज दिखता है.
इस सुविधा को चुनिंदा भाषाओं के शब्दों, वाक्यांशों, और वाक्यों के लिए इस्तेमाल करना
कई भाषाओं में, आप शब्दों के लिए लिंग के हिसाब से अनुवाद पा सकते हैं. कुछ भाषाओं में आपको ऐसे छोटे वाक्यांशों और वाक्यों के लिए भी लिंग के हिसाब से अनुवाद मिल सकते हैं जिनमें किसी व्यक्ति के लिंग की साफ़ तौर पर जानकारी नहीं दी गई हो.
दूसरी भाषाओं में लिंग के हिसाब से अनुवाद करने की सुविधा जल्द ही उपलब्ध होगी.
लिंग के हिसाब से किए गए अनुवाद दिखाने का क्रम
लिंग के हिसाब से किए गए अनुवादों को लिंग की जानकारी देने वाले लेबल के ज़रिए, वर्णमाला के क्रम में दिखाया जाता है. उदाहरण के लिए, हिन्दी की वर्णमाला के क्रम में "पुल्लिंग" शब्द "स्त्रीलिंग" से पहले आता है.
जिन भाषाओं में वर्णमाला नहीं होती उनमें लिंग के हिसाब से किए गए अनुवाद, उस भाषा के हिसाब से, लिंग के आधार पर तय किए गए मानक क्रम में दिखाए जाते हैं.
कॉन्टेंट मौजूद नहीं है
अगर आपको “लिंग के हिसाब से अनुवाद सीमित हैं” मैसेज मिलता है, तो हो सकता है कि एक लिंग के लिए सिर्फ़ एक ही अनुवाद हो. वहीं दूसरी ओर, यह भी हो सकता है कि एक से ज़्यादा लिंगों के लिए कई अनुवाद हों.
कुछ कॉन्टेंट ऐसा होता है जिसमें लिंग के बारे में नहीं बताया जाता या लिंग की जानकारी साफ़ तौर पर नहीं दी जाती. उदाहरण के लिए, हो सकता है कि मूल कॉन्टेंट में मौजूद कुछ संज्ञाओं के लिए लिंग की जानकारी की ज़रूरत न हो, लेकिन अनुवाद की गई भाषा में लिंग की जानकारी ज़रूरी हो. ऐसे में, लिंग की जानकारी देने वाले अनुवाद के मैसेज से आपको पता चलता है कि सही अनुवाद के एक से ज़्यादा वर्शन हो सकते हैं.
लिंग के हिसाब से अनुवाद करने की सुविधा में आने वाली समस्याएं हल करना
बदलाव का सुझाव नहीं दिया जा सकता:
लिंग के हिसाब से किए गए अनुवाद, फ़िलहाल Google Translate के सभी विकल्पों के साथ काम नहीं करते. Google Translate की सुविधा को बेहतर बनाने में मदद करने का तरीका जानें.
सिर्फ़ एक लिंग को सेव नहीं जा सकता:
आप जब एक लिंग के हिसाब से अनुवाद को सेव करते हैं, तो स्त्रीलिंग और पुल्लिंग, दोनों तरह के नतीजों को सेव करते हैं. अनुवादों को सेव करने का तरीका जानें.
लिंग के हिसाब से किए गए अनुवादों को न देखें:
इस सुविधा को उपलब्ध भाषाओं के शब्दों, वाक्यांशों, और वाक्यों के लिए इस्तेमाल करने के बारे में जानें (ऊपर देखें).
| --------------------------- | --------------------------- |