healthplanet.net

Posted on

गर्दन दर्द क्यों हो जाता है ?

कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल में यदि आप एक ही मुद्रा में रहकर लंबा समय बिता रहे हैं तो यह मांसपेशियों में खिंचाव का कारण बनता है, जिस कारण गर्दन दर्द होता है। 

जब आप किसी भी तरह का पठन कार्य कर रहे हैं या कोई दूसरा कार्य कर रहे हैं तो गर्दन में दर्द पैदा होना आम बात है ।

गर्दन का दर्द आयु पर भी कईं हद तक निर्भर करता है । यदि आपकी आयु 60 या इससे अधिक हो चुकी है तो आपको गर्दन में दर्द की शिकायत हो सकती है, इसीलिए स्वास्थ्य के प्रति हमेशा सजग रहें ।

अर्थराइट्स के कारण गर्दन की हड्डियों काकमजोर या क्षतिग्रस्त होकर पीड़ा महसूस करना

किसी दुर्घटना या घाव लगने पर भी गर्दन का दर्द हो सकता है । क्योंकि चोट लगने पर मांसपेशियों में खिंचाव आना स्वभाविक है । ऐसे समय पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें ।
गर्दन दर्द का उपचार क्या है ?

गर्दन में होने वाली पीड़ा या सर्वाइकल पेन की स्थिति अगर मामूली हैतो उसे सहजता से दूर किया जा सकता है । अगर व्यक्ति अपनी दिनचर्या को अनुशासित कर ले और जीवनशैली में बदलाव ले आए तोगर्दन के दर्द से छुटकारा मिल सकता है । परंतु यदि मामला गंभीर है तो फौरन किसी आर्थोपेडिक सर्जन से संपर्क करें ।

आजकल तकनीक के चलते चिकित्सा बहुत आगे निकल गई है । एक्स-रे, एमआरआई, सीटी स्कैन द्वारा बढ़ी सहजता से दर्द के कारण का पता लगाया जा सकता है और सही दवाईयों और परामर्श के द्वारा दर्द को ठीक भी किया जा सकता है ।

कभी-कभी गर्दन में दर्द सूजन का रुप ले लेता है और मांसपेशियां अकड़ जाती हैं । ऐसे में इसे कम करने हेतु कुछ दवाइयां दी जाती हैं । यहां तक कि कभी – कभी पीड़ा हरने के लिए स्टेरॉइड भी देना पड़ता है।

व्यायाम, एक्सरसाइज़ या फिजिकल थेरेपी, यह वह दवा है जो गर्दन के दर्द में सबसे असरकारक काम करती है और इसे मुक्ति भी दिलाती है । सर्वाइकल पेन में भी एक्सरसाइज़ करके बहुत आराम मिलता है ।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info