healthplanet.net

Posted on

गर्दन के दर्द के इलाज के लिए जिन प्रेशर पॉइंट्स की पहचान की है, उनमें दबाव डालते हुए मालिश करें। एक समय में एक पर ध्यान केंद्रित करते हुए हर पॉइंट पर तीन से चार मिनट के लिए अपनी उंगलियों को गोलाकार या ऊपर नीचे गति में घुमाएं
गर्दन में दर्द या जकड़न होने पर इस तरह करें मालिश
गर्दन की माल‍िश करने के फायदे

गर्दन की माल‍िश करने से माइंड र‍िलैक्‍स होता है और तनाव कम होता है।
गर्दन में माल‍िश करने से गर्दन और आसपास के ह‍िस्‍से में दर्द, सूजन, जकड़न से आराम म‍िलता है।
गर्दन में माल‍िश करने से ब्रेन का ब्‍लड सर्कुलेशन बढ़ता है।
गर्दन में मसाज करने से स‍िर में दर्द, माइग्रेन के दर्द से छुटकारा म‍िलता है।

गर्दन में मसाज करने का तरीका

गर्दन की माल‍िश करवाने के ल‍िए इन स्‍टेप्‍स को फॉलो करें-

गर्दन में मसाज आप लेटकर या बैठकर करवा सकते हैं।
जो व्‍यक्‍त‍ि आपकी मसाज कर रहा है उसे स‍िर के ठीक नीचे और गर्दन के बीच में हल्‍के हाथ से सहलाना है।
अब गर्दन पर तेल लगाकर उंगल‍ियों से उस एर‍िया को हल्‍के हाथ से दबाना है।
एक मि‍नट हल्‍का दबाव देकर छोड़ना है और फ‍िर सर्कुलर मोशन में माल‍िश करनी है।
आप एक बार में 15 मिनट भी मसाज करवाएंगे तो आपको काफी आराम म‍िलेगा।

माल‍िश के ल‍िए कौनसा तेल इस्तेमाल करें?

माल‍िश करने के ल‍िए आप कई तरह के ऑयल का यूज कर सकते हैं। आप दर्द को दूर करने के ल‍िए नीलग‍िरी का तेल यूज करें, इस तेल से ज्‍वॉइंट पेन, स‍िर में दर्द की समस्‍या, गर्दन में दर्द दूर होता है। इसके अलावा आप सीसम ऑयल भी यूज कर सकते हैं, उसमें एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं, वहीं आपकी स्‍क‍िन सेंस‍िटिव है तो ऑल‍िव ऑयल, कोकोनट ऑयल या घी का यूज कर सकते हैं।

अगर आपकी गर्दन में कोई गांठ हो या पहले से क‍िसी तरह का तेज दर्द हो तो आप डॉक्‍टर से सलाह लें और उसके बाद मसाज करवाएं नहीं तो दर्द बढ़ सकता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info