Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
गर्दन के दाईं तरफ हो रहा दर्द हो सकता है इस गंभीर बीमारी का लक्षण, जानें कौन सी हैं ये गंभीर बीमारी
गर्दन का दर्द भी पीठ की रह आमतौर पर हो ही जाती है और अधिकतर लोग इसके ज्यादा गंभीर रूप से नहीं लेते हैं। कंप्यूटर पर काम करने वाले लोगों की गर्दन में दर्द होना आम बात होती है, क्योंकि वे गर्दन को लंबे समय तक एक ही अवस्था में रखते हैं, जिससे मांसपेशियां अकड़ जाती हैं और दर्द होने लगता है। हालांकि, यह दर्द आम होता है और स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करके या फिर पेनकिलर की मदद से ठीक हो जाता है। लेकिन कई बार देखा गया है कि लोग गर्दन के एक तरफ दर्द होने की शिकायत करते हैं, जो कि एक अच्छा संकेत नहीं है। उदाहरण के लिए गर्दन के दाईं तरफ दर्द होना आमतौर पर गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है और जल्द से जल्द इसकी जांच की जानी चाहिए। चलिए जानते हैं गर्दन में दाईं तरफ दर्द होना किन बीमारियों का संकेत हो सकता है और ऐसे में क्या किया जाना चाहिए
ये गंभीर बीमारियां हो सकती हैं
टोर्टिकोलिस - यह गर्दन की मांसपेशियों से जुड़ी एक गंभीर समस्या है। इसमें गर्दन के एक तरफ की मांसपेशियां संकुचित हो जाती हैं और एक तरफ झुक जाता है। टोर्टिकोलिस में मरीज को असहनिय दर्द हो सकता है।
सर्वाइकल रेडिक्युलोपैथी - इसमें गर्दन के एक तरफ की नस किसी कारण से दब जाती है और उस हिस्से में अत्यंत गंभीर दर्द होने लगता है। इसका दर्द कंधे और छाती में भी फैल सकता है और साथ ही गर्दन के कई हिस्सों में हो सकता है।
विपलैश - किसी प्रकार की दुर्घटना के दौरान जब सिर अचानक से आगे और पीछे होता है, जो इससे सिर के अंदरूनी हिस्सों में चोट आने के साथ-साथ गर्दन में भी झटका लग सकता है।
ब्रैकियल प्लेक्सस - यह तंत्रिकाओं का एक नेटवर्क होता है, जो रीढ़ की हड्डी से कंधे, बांह और हाथों तक संकेत भेजता है। इस समस्या के कारण लोगों को गर्दन के एक तरफ दर्द व सुन्न होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
गर्दन के एक तरफ दर्द होने पर क्या करें
अगर आप सुबह उठे और आपकी गर्दन में दर्द हो रहा है, तो हो सकता है यह रात को सही पोजीशन में न सोने के कारण हो रहा हो। ऐमे में निम्न की मदद से उसे ठीक कर सकते हैं -
सबसे पहले सामान्य पेनकिलर दवाएं लें
अगर थोड़ी बहुत सूजन है, तो गर्म व ठंडी सिकाई करें
गर्दन की हल्की स्ट्रेचिंग कर लें
जब तक दर्द ठीक न हो गर्दन को ज्यादा हिलाएं नहीं
सिर पर कोई वजन न रखें
शरीर को जितना हो सके आराम दें
आराम न होने पर डॉक्टर से करें संपर्क
अगर गर्दन में थोड़ा बहुत दर्द है, तो पहले एक दिन घरेलू उपायों से उसे ठीक करें। अगर घरेलू उपायों से आराम नहीं हो रहा है या दर्द बढ़ता ही जा रहा है, तो डॉक्टर से संपर्क करें। हालांकि, अगर दर्द ज्यादा है या फिर कोई दुर्घटना के बाद दर्द शुरू हुआ है, तो बिना देरी करते हुए जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।
| --------------------------- | --------------------------- |