Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
गठिया में जरूर खाने चाहिए ये 5 फल
अगर आर्थराइटिस का उपाय नहीं किया गया तो यह बीमारी ताउम्र परेशान कर सकती है. ऐसे अर्थराइटिस डाइट (Arthritis Diet) का भी खास ख्याल रखना होता है. गठिया में फल (Fruit In Arthritis) खाने को लेकर कई लोगों को संशय रहता है लेकिन कुछ फल हैं तो गठिया रोगियों (Arthritis Patient) के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं.
अर्थराइटिस में ऐसी चीजों का सेवन किया जाना चाहिए जो जोड़ों में अकड़न (Stiff Joints) और दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं. गठिया में फल (Fruit In Arthritis) खाने को लेकर कई लोगों को संशय रहता है लेकिन कुछ फल हैं तो गठिया रोगियों (Arthritis Patient) के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं. ऐसे फलों को अर्थराइटिस के रोगियों को जरूर खाना चाहिए. अर्थराइटिस में मरीजों के जोड़ों (Joint Pain) में दर्द की शिकायत रहती है. दर्द के साथ-साथ सूजन की समस्या (Swelling Problem) भी इस बीमारी में आम है. अगर आर्थराइटिस का उपाय (Remedies For Arthritis) नहीं किया गया तो यह बीमारी ताउम्र परेशान कर सकती है. ऐसे अर्थराइटिस डाइट (Arthritis Diet) का भी खास ख्याल रखना होता है. अर्थराइटिस तब होता है जब यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने से ये एसिड जोड़ों में जाकर जमा होने लगता है. अर्थराइटिस से होने वाली तकलीफों को कम करने के लिए कुछ फल बहुत मददगार हो सकते हैं. जैसे जोड़ों में दर्द, सूजन और अकड़न से कुछ हद तक राहत दिला सकते हैं.
अर्थराइटिस के मरीज डाइट में शामिल करें ये 5 फ्रूट्स
1. एवोकाडो
एवोकाडो पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है. इसे सुपरफूड्स भी माना जाता है. एवोकाडो का सेवन अर्थराइटिस के मरीजों के लिए काफी लाभकारी हो सकता है. एवोकाडो में काफी मात्रा में विटामिन ई भी पाया जाता है. विटामिन सी सूजन को कम करने में काफी मददगार हो सकता है. अगर एवोकाडो को अर्थराइटिस के मरीज डाइट में शामिल करें तो यह कई परेशानियों को दूर कर सकता है.
2. चेरी
गठिया की बीमारी में चेरी का सेवन भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. चेरीज में एंथोसायनिन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जिसमें एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण भी पाए जाते हैं. यह जोड़ों में दर्द से राहत दिलाने के साथ-साथ सूजन को भी कम करने में मदद कर सकता है. अर्थराइटिस के मरीज चेरी का जूस बनाकर भी सेवन कर सकते हैं. रोजाना चेरी को डाइट में शामिल करने से काफी फायदा मिल सकता है.
3. खट्टे फल
गठिया में खट्टे फलों को खाने की सलाह दी जाती है. ये तो आप जानते ही हैं कि खट्टे फलों में विटामिन सी होता है, जो कि अर्थराइटिस के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है. विटामिन सी भी शरीर के लिए एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है और सूजन घटाने में मददगार साबित हो सकता है. खट्टे फलों को रात को खाने से बचें.
4. अंगूर
अगर अर्थराइटिस के मरीज अंगूर का सेवन करते हैं तो जोड़ों में सूजन से राहत मिल सकती है. गठिया के रोगियों के लिए अंगूर काफी फायदेमंद हो सकता है.अंगूर में कई ततरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं और सूजन से लड़ने में पायदेमंद माने जाते हैं. अंगूर के छिलके में रेस्वेट्रॉल नाम का एंटीऑक्सीडेंट होता हैं, जो गठिया में असरदार हो सकता है.
5. तरबूज
गठिया के रोगियों को तरबूज का सेवन भी खूब करना चाहिए. तरबूज में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. तरबूज में कैरोटेनॉइड बीट-क्रिप्टोजैन्थिन होता है. इसके अलावा तरबूज में मौजूद लाइकोपीन के कारण इसमें एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण भी होते हैं. इसी वजह से तरबूज गठिया रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होता है. तरबूज सूजन और दर्द को दूर में करने में मदद कर सकता है.
| --------------------------- | --------------------------- |