healthplanet.net

Posted on

गठिया के मरीज जरूर करें इन चीजों का सेवन, परेशानियों को बढ़ने से रोकने में मिलेगी मदद

गठिया रोग के बारे में तो आप जानते ही होंगे? भारत में करोड़ों लोग इसके शिकार हैं। यह ऐसी बीमारी है, जिसमें लोग जोड़ों में अधिक दर्द महसूस करते हैं। इसके साथ-साथ इस बीमारी में सूजन और अकड़न भी होती है। हालांकि गठिया के कई प्रकार है, जिसमें से एक ऑस्टियोआर्थराइटिस है, जो जोड़ों को प्रभावित करता है। वहीं, रूमेटाइड आर्थराइटिस भी गठिया का एक दूसरा प्रकार है, जो जोड़ों के साथ-साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी प्रभावित करता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि गठिया के मरीजों को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना पड़ता है, जिससे बीमारी से राहत मिल सके। अगर आप गठिया के मरीज हैं तो आपको पता होना चाहिए कि इस बीमारी में आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। आइए जानते हैं कि गठिया के मरीजों को किन चीजों का सेवन करना चाहिए, जिससे उनकी परेशानी बढ़े नहीं। 

लहसुन 
लहसुन में सूजन कम करने वाले गुण पाए जाते हैं, जो गठिया के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं। कई अध्ययनों में यह पाया गया है कि लहसुन रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाने में मददगार होता है। इसके अलावा यह हृदय रोग से भी बचा सकता है। 


अदरक 
अदरक भी गठिया के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। कुछ साल पहले एक अध्ययन किया गया था, जिसमें गठिया के मरीजों को कुछ दिनों के लिए अदरक का रस पीने को दिया गया। बाद में यह पाया गया कि उन लोगों ने घुटनों के दर्द में राहत महसूस की। 

ब्रोकली 
ब्रोकली पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह सूजन को कम करने में भी मदद करता है। इसमें ऐसे यौगिक होते हैं जो गठिया के लक्षणों को कम करने में मददगार होते हैं। अगर आप गठिया के मरीज हैं तो नियमित रूप से ब्रोकली की सब्जी खाएं या उसका सूप पीएं। 

अखरोट 
यह भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसमें भी ऐसे यौगिक मौजूद होते हैं जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी पाया जाता है, जो गठिया को ठीक करने में मदद करता है। हालांकि इसको लेकर अभी और शोध की जरूरत है, लेकिन सीमित मात्रा में इसका सेवन किया जा सकता है, यह फायदेमंद ही होगा। 


solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info