Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
इन चीज़ों के सेवन से गठिया रोग हो सकता है दूर, जानें-इस्तेमाल करने के सही तरीके
विषेशज्ञों की मानें तो भारत में हर पांच में एक व्यक्ति गठिया से ग्रसित है। इससे पहले यह बीमारी केवल बुजर्गों में देखी जाती थी लेकिन अब कम उम्र के लोग भी इससे ग्रसित हो रहे हैं।
गठिया एक ऐसी बीमारी है जो बुजुर्गों में अधिक होती है। यह बीमारी हड्डियों के जोडों में यूरिक एसिड के जमा होने से होती है। इससे जोड़ों में असहाय दर्द होने लगता है। इसे अंग्रेजी में आर्थराइटिस भी कहते हैं। विषेशज्ञों की मानें तो भारत में हर पांच में एक व्यक्ति गठिया से ग्रसित है। इससे पहले यह बीमारी केवल बुजर्गों में देखी जाती थी, लेकिन अब कम उम्र के लोग भी इससे ग्रसित हो रहे हैं।
इस बीमारी में मरीज को चलने में कठिनाई होती है क्योंकि जोड़ों में गांठें बन जाती है। इसका मुख्य कारण हड्डियों में कैल्सियम की कमी भी है। इसके कई प्रकार हैं, जिनमें मुख्य आस्टियो एक्यूट, रूमेटाइट और गाउट हैं। इस बीमारी का इलाज संभव है। इसके साथ ही कई घरेलू चीज़ों के सेवन से गठिया रोग को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं-
आपका आहार कैसा होना चाहिए
गठिया बीमारी से निजात पाने के लिए अपने डाइट में हरी सब्जियों और फलों को जोड़ें। दूध और दही का सेवन करें। आप चाहे तो सुबह और शाम दोनों वक्त दूध का सेवन कर सकते हैं। साथ ही चोकर युक्त आटे की रोटी खाएं। अंकुरित मूंग और चने खाएं।
लहसुन होता है फायदेमंद
गठिया में लहसुन बहुत फायदेमंद साबित होता है। डॉक्टर्स की मानें तो इसमें सल्फर और एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से कार्टिलेज सही होता है। रोजाना सुबह खाली पेट दो-तीन लहसुन की कलियों का सेवन कर गठिया रोग से बचा जा सकता है।
मेथी भी है लाभकारी
इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटी आर्थराइटिक के गुण पाए जाते हैं। जबकि मेथी में सैचुरेटेड और अनसैचुरेटेड फैटी एसिड भी अधिक मात्रा में होते हैं। इसके सेवन से गठिया के दर्द में आराम मिलता है। इसके लिए 2 चम्मच मेथी को पानी में उबाल लें। जब पानी ठंडा हो जाए तो उस पानी को पिएं। आप चाहे तो इसे चाय की तरह भी दिन में कई बार पी सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि मेथी की तासीर गर्म होती है तो अपनी शारीरिक क्षमता अनुसार ही इसका सेवन करें।
धनिया भी है गुणकारी
इसमें एंटीऑक्सिडेंट के गुण पाए जाते हैं जो गठिया रोग में फायदेमंद साबित होते हैं। इसके लिए एक चम्मच साबूत धनिया के पाउडर को गुनगुने गर्म पानी में मिलाकर सेवन करें। इसके सेवन से आपको गठिया रोग में आराम देखने को मिल सकता है।
| --------------------------- | --------------------------- |