healthplanet.net

Posted on

शरीर को धीमे-धीमे ठंडा करती हैं ये 7 चीजें, जानें बॉडी टेंमप्रेचर को बैलेंस रखने में है कैसे मददगार

Tips to reduce body heat: अचानक से शरीर की गर्मी का कम होना आपको बीमार कर सकता है। ये सर्द गर्म, ब्रेन स्ट्रॉक और कई गंभीर बीामरियों का कारण बन सकता है। ऐसे में ये टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं।


शरीर को धीमे-धीमे ठंडा करती हैं ये 7 चीजें- Tips To Reduce Body Heat In Hindi
देश भर में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। हर कोई उमस और पसीने से परेशान है। ऐसे में शरीर की गर्मी को तेजी से ठंडा करना शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकता है। इससे आपको सर्द गर्म, ब्रेन स्ट्रॉक, वायरल फीवर और दौरे पड़ सकते हैं। वहीं, आपने गर्मी को लगातार बढ़ने दिया तो आपको हाइपरथर्मिया (Hyperthermia) भी हो सकता है। ऐसे में दोनों ही स्थितियों में जरूरी है कि आप शरीर को धीमे-धीमे ठंडा करने वाली चीजों की मदद लें (how to cool your body temperature gradually) और फिर बॉडी टेंमप्रेचर को बैलेंस रखें।


1. नारियल पानी-Coconut Water

तेजी तापमान को कम कर देना शरीर के लिए अच्छा नहीं है। ऐसे में बॉडी टेंमप्रेचर को धीमे-धीमे करने के लिए आप नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। अगर आपको पीने का पानी अच्छा नहीं लगता है तो नारियल पानी आपके पानी का सेवन बढ़ाने का एक शानदार तरीका है। यह विभिन्न विटामिन और खनिजों में भी समृद्ध है जो गर्मियों में शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।
2. पुदीने का पानी-Mint Water

पुदीने की पत्तियां शरीर को ठंडक देने के साथ ही ताजगी देने वाली भी होती हैं। इसके अलावा इसका एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण शरीर को कई बीमारियों से बचाती हैं। इसलिए आप शरीर को धीमे-धीमे ठंडा करने के लिए पुदीने का पानी पी सकते हैं। ये शरीर को हाइड्रेट करने के साथ मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने में भी मदद करेगा।

3. ईसबगोल और मिश्री का जूस-Isabgol With Mishri Benefits

ईसबगोल और मिश्री का जूस भले ही सुनने में आपको अजीब लगे लेकिन शरीर के लिए यह हर तरह से फायदेमंद है। दरअसल, ईसबगोल और मिश्री से बना जूस पेट की गर्मी को कमती है। ये एसिडिटी और बदहजमी की समस्या सो बचाती है। लेकिन इसका खास गुण ये है कि ये शरीर के पित्त को कम करती है और पेट साफ करके शरीर की गर्मी को भी कम करने में मदद करती है।
4. गुलकंद का शरबत-Gulkand Sharbat

आपने कभी गुलकंद का शरबत पिया है, नहीं तो पीना शुरू करें क्योंकि ये पेट तो ठंडा रखने के साथ शरीर में जलन और हाथ पैर से पसीने आने की समस्या को भी कम करता है। इसके अलावा गुलाब एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है जो कि शरीर में सूजन को कम करता है और ये एंजाइम्य की गति को ट्रिगर करता है और शरीर से टॉक्सिन का बाहर करता है।

5. प्याज-Onions

प्याज न सिर्फ शरीर को ठंडक पहुंचाता है बल्कि लू से भी शरीर की रक्षा करता है। यह एक सुपरफूड भी है जो गर्मियों में सक्रिय विभिन्न बीमारियों से आपकी रक्षा करेगा। रेगुलर इसे खाना आपके शरीर की कई समस्याओं का रामबाण इलाज बन सकता है।

6. खीरे का जूस-Cucumber Water

खीरे में सबसे अधिक पानी होता है। आप खीरा खाएं या इसका जूस पिएं ये शरीर के टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करेगा। इसके अलावा इसका फाइबर गर्म मौसम के कारण होने वाली कब्ज को कम करता है। साथ ही ये टिशूज और सेल्स और अंदर से हाइड्रेट करता है और इस तरह ये शरीर की गर्मी को कम करता है।


7. दही और छाछ-Dahi And Chach

दही और छाछ पेट की गर्मी को आराम से शांत करता है। छाछ, दही के समान, बहुत कम प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों में से एक है जो शरीर को ठंडा करता है। यह एक ड्रिंक है और गर्मी व बरसात के मौसम के कारण उत्पन्न होने वाली आंतों की समस्याओं से भी राहत देता है। तो, शरीर को धीमे-धीमे ठंडा करने के लिए इन तमाम चीजों का सेवन करें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info