healthplanet.net

Posted on

खून पतला करने वाली दवा लेने से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें, जरा सी लापरवाही ले सकती है जान

खून पतला (blood thinners precautions)करने वाली दवाओं के साथ दिक्कत ये है कि खून पतला करने वाली दवाइयां रक्तस्राव को रोकना मुश्किल बना देती हैं, जिसके कारण मामूली सी चोट भी गंभीर हो सकती है। ये 5 टिप्स बचाएंगे आपकी जान।


ह्रदय रोगियों को अक्सर डॉक्टर खून पतला (blood thinners precautions)करने वाली दवाइयां लिखते हैं ताकि उनके दिल या रक्त वाहिकाओं (नसों ) में थक्क न बने क्योंकि खून के रुकने पर दिल का दौरे और स्ट्रोक जैसी जानलेवा स्वास्थ्य स्थिति का खतरा पैदा हो सकता है। चूंकि इन दवाओं के साथ दिक्कत ये है कि खून पतला करने वाली दवाइयां रक्तस्राव को रोकना मुश्किल बना देती हैं, जिसके कारण मामूली सी चोट भी गंभीर हो सकती है। इसलिए जरूरी हो जाता है कि आप ऐसे किसी भी खेल और अन्य गतिविधियों से बचें, जिसमें आपको चोट लगने की संभावना हो। आप इनके बजाय टहलें, स्विमिंग या फिर अन्य व्यायाम करें, जो सुरक्षित हों। अपने सिर को बचाने के बारे में न भूलें। साइकिल या फिर बाइक चलाते वक्त हेलमेट पहनें, भले ही आपको चोट लगने की संभावना कम ही क्यों न हो। इस लेख में हम खून पतला (blood thinners precautions) करने वाली दवाइयां ले रहे लोगों को 5 टिप्स बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए बहुत जरूरी हैं क्योंकि जरा सी लापरवाही आपके लिए जानलेवा साबित हो सकती है।
अपना शेड्यूल सेम रखें (blood thinners precautions in hindi)

प्रत्येक दिन एक ही समय पर अपनी दवा लें। अगर आप बार-बार दवा (blood thinners precautions) का समय बदलते हैं तो कुछ ब्लड थिनर काम नहीं करती हैं। अपने आप को याद दिलाने के लिए अपने स्मार्टफोन पर मौजूद कैलेंडर का उपयोग करें। अगर आप भूल जाते हैं, तो जैसे ही आपको याद आता है, उसे ले लें। गोली को छोड़े नहीं। अगर आपको अगले दिन तक एहसास नहीं होता है कि आप गोली लेने से चूक गए हैं, तो अपने डॉक्टर से पूछें कि क्या करना है। डबल-डोज न लें।
अपनी दवाओं के बारे में पढ़ें

इससे पहले कि आप किसी भी नए नुस्खे या मेडिकल शॉप से दवा घर लाएं, अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से यह सुनिश्चित कर लें कि यह आपकी खून पतला करने वाली दवा के साथ सुरक्षित है या नहीं। यहां तक कि विटामिन और सप्लीमेंट भी रक्त को पतले करने के काम रे तरीके को बदल सकते हैं या इनसे दुष्प्रभाव हो सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आप एस्पिरिन (blood thinners precautions) के साथ दर्द निवारक या कोल्ड की दवा लेते हैं, तो आपके रक्तस्राव जोखिम को बढ़ सकते हैं।
किसी भी चीज को सावधानी से काटें (blood thinners precautions in hindi)

रक्त पतली करने वाली दवा (blood thinners precautions) एक छोटे से कट में भी बहुत ज्यादा खून बहने का कारण बन सकती है। दस्ताने पहनें जब आप चाकू, बगीचे की कैंची, या अन्य तेज उपकरण के साथ काम कर रहे होते हैं। शेविंग करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें। यदि संभव हो, तो इलेक्ट्रिक रेजर का उपयोग करें, ताकि आपको खरोंच न आए। अपने नाखूनों को त्वचा के बहुत पास न ट्रिम करें।
विटामिन K की मात्रा का ध्यान रखें

खून पतला करने वाली दवा (blood thinners precautions) का बहुत अधिक सेवन वॉर्फरिन को कम प्रभावी बना सकता है। ब्रुसेल्स स्प्राउट्स, लेट्यूस, और पालक में ढेरा सारे विटामिन के होते हैं। जब आप वॉर्फरिन लेते हैं तो इन फूड्स का जरूरत से ज्यादा सेवन न करें। अपने डॉक्टर से बात करें कि आपको इनका कितना सेवन करना चाहिए।
टेस्ट कराएं

जब आप कुछ ब्लड थिनर ले रहे होते हैं तो आपको अपनी नसों में रक्त के थक्कों (blood thinners precautions) की मात्रा को जानने के लिए नियमित रूप से ब्लड टेस्ट की आवश्यकता हो सकती है। टेस्ट के नतीजे आपके डॉक्टर को यह तय करने में मदद करते हैं कि आपको अपनी खुराक बदलनी चाहिए या फिर आपको किसी अन्य दवा की जरूरत है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info