healthplanet.net

Posted on

रक्तदान करने से किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता


संवाद सहयोगी, नारायणपुर (जामताड़ा) : विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में स्वास्थ्य कर्मियों के शपथ ग्रहण का आयोजन किया। गया इस अवसर पर नारायणपुर सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. अरविंद दास, बीपीएम अखिलेश प्रसाद सिंह, नेत्र सहायक अशोक चौधरी, निरंजन केसरी, राजरत्नम आदि उपस्थित थे। स्वास्थ्य कर्मियों ने विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर शपथ ली कि वे स्वयं तो रक्तदान करेंगे ही साथ ही अपने घर, परिवार, रिश्तेदार व समाज के लोगों को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित करने का कार्य करेंगे। लोगों में जागरूकता लाएंगे कि नियमित रक्तदान से रक्तदान करने वाले व्यक्ति को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता है। बल्कि उनके रक्तदान से किसी के जीवन की रक्षा हो सकती है। इसलिए सभी को नियमित अंतराल में रक्तदान अवश्य करना चाहिए। मौके पर अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान को सामाजिक कर्तव्य समझकर रक्तदान करना चाहिए। बताया गया कि रक्तदान से काफी फायदे हैं। लोगों के खून को पूरी तरह से सुरक्षित तरीके से ब्लड बैंक में रखा जाता है ताकि किसी विषम परिस्थिति में किसी के जीवन को बचाने में खून का उपयोग किया जा सके। हम लोग नियमित समय पर रक्तदान करेंगे तभी ब्लड बैंक में पर्याप्त मात्रा में खून रहेगी जो मरीजों को लाभ पहुंचाएगा।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info